Chhattisgarh NewsCrime News

हादसा नही हत्या का सनसनीखेज खुलासा सोनहत कोरिया मे हत्या की साजिश के तहत दो की मौत

जमीन विवाद के चलते हादसे का रूप देकर 2 ग्रामीण की मौत का मामले मे खुलासा

कोरिया : छत्तीसगढ़ के जिला कोरिया के सोनहत थाना क्षेत्र में 26 सितंबर की रात एक हादसा हुआ था। जिसमे पिकअप की टक्कर से बाइक सवार 2 ग्रामीणों की मौत हो गई थी।लेकिन इस मामले में अब नया मोड़ आ गया है। जांच के दौरान ये बात सामने आई है कि ये हादसा नहीं बल्कि सोची समझी साजिश के तहत की गई हत्या है। आरोपियों ने हत्या के इरादे से पिकअप गाड़ी दो लोगों पर चढ़ा दी थी। पूरा मामला जमीन से विवाद से जुड़ा है।आरोप है कि मारे गए एक शख्स ने विवाद से जुड़े विषय को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने उसे गंभीरता से नहीं लिया। बाद में आरोपियों ने विवाद में 2 लोगों पर गाड़ी चढ़ाकर हत्या कर दी।

जमीन विवाद को लेकर गाड़ी चढ़ाकर हादसे का रूप देकर हत्या:

गौरतलब हो कि सूरजपुर जिले के ग्राम रसौकी निवासी श्यामसुंदर गिरी और कृष्णा गिरी ने 25 सितंबर को सोनहत थाना में एक शिकायत दर्ज कराई। इसमें उन्होंने कहा गया कि सोनहत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेमरिया निवासी रमेश यादव एवं सुरेश यादव पिता ब्रम्हलाल तथा बिहारपुर के ग्राम रसौकी निवासी बृजनन्दन पिता स्व. शनि कुमार सिंह के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसमे शिकायतकर्ताओं का आरोप था कि उनके परिवार का एवं आरोपियों से जमीन संबंधी पुराना विवाद चल रहा है। इसी विवाद के सिलसिले में उनको आरोपी पक्ष से अपनी जान का खतरा है। इस पर टीआई पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। पुलिस पर आरोप है कि अगर उसने समय रहते शिकायत को गंभीरता से लिया होता। तो आज दोनों जिंदा होते। पुलिस ने दोनों को 26 सिंतबर को थाने पर बुलाया था। थाने से लौटने के दौरान ही पिकअप गाड़ी ने दोनों को जोरदार टक्कर साजिश के तहत मार दी। पीड़ित के परिजनों के मुताबिक कुल चार लोग थाने गए थे। वहां से 2 अलग अलग बाइकों पर सभी लोग लौट रहे थे.। इसी बीच आरोपी रमेश यादव ने पिकअप क्रमांक सीजी 16 सीक्यू 8828 से टक्कर मारकर राम गिरी गोस्वामी व अमरजीत सिंह की हत्या कर दी।हादसा नही हत्या

बडी कार्रवाई आईजी ने टीआई को किया लाइन अटैच:

बता दे कि आईजी की ओर से जारी आदेश में उल्लेख है कि प्रकरण में थाना प्रभारी निरीक्षक हेमंत अग्रवाल द्वारा तत्परतापूर्वक कार्रवाई नहीं करने से घटना घटित होना प्रतीत होता है। साथ ही थाना प्रभारी के रहने से प्रकरण में निष्पक्ष जांच प्रभावित होना भी संभावित है। लिहाजा थाना प्रभारी अग्रवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र बैकुंठपुर कोरिया अटैच किया जाता है। बीएनएस के तहत अपराध हुआ दर्ज। इस मामले में थाना सोनहत में धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया. आईजी ने भरोसा दिया है कि दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles