Political News

जगदलपुर में भाजपा व बस्तर में कांग्रेस का कब्जा 48 वार्डो में से 30 में भाजपा, 16 में कांग्रेस तथा 2 में निर्दलीय का कब्जा

जगदलपुर में भाजपा व बस्तर में कांग्रेस का कब्जा 48 वार्डो में से 30 में भाजपा, 16 में कांग्रेस तथा 2 में निर्दलीय का कब्जा

जगदलपुर, 15 फरवरी : जगदलपुर नगरपालिक निगम में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। महापौर के लिए भाजपा के संजय पाण्डे ने अपने निकटम प्रतिद्वंदी कांगे्रस प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू को 8767 वोटों से पराजित किया। वहीं नगरपालिक निगम के 48 वार्डों में से 30 वार्डो में भाजपा, 16 में कांग्रेस तथा 2 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी हुए है। महापौर के लिए भाजपा के संजय पांडे को 38038 वोट मिले वहीं कांग्रेस के मलकीत सिंह गैदू को 29276 वोट मिले है।IMG 20250215 WA0032 - IMG 20250215 WA0032

बता दे कि नगर पंचायत बस्तर में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के देवकी भद्रे को 2960 वोट तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रत्यशी सुनिता नाग को 2153 वोट मिले। इस तरह नगर पंचायत बस्तर में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस पार्टी के देवकी भद्रे 807 वोटो से विजयी हुई है। इसी तरह नगर पंचायत बस्तर के कुल 15 वार्डो में से 8 वार्डो में कांग्रेस पार्टी की जीत हुई तथा 7 वार्डो में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार विजयी हुए है।
जगदलपुर नगर निगम के महापौर और पार्षद पदों के लिए डाले गए वोटों की गिनती आज धरमपुरा स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम मॉडल कॉलेज में हुई। महापौर पद के लिए कुल पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इनमें भाजपा के संजय पांडे और कांग्रेस के मलकीत सिंह गैदू के बीच कड़ा मुकाबला था। दोनों दलों ने नगर सत्ता पर कब्जा जमाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। आज आए परिणाम में कांग्रेस के मलकीत सिंह गैदू को 29 हजार 276 वोट मिले, जबकि भाजपा के संजय पांडे को 38 हजार 38 वोट प्राप्त हुए। इस तरह संजय पांडे ने 8767 मतों से विजयी हुए है।IMG 20250215 WA0030 1 - IMG 20250215 WA0030 1

गौरतलब हो कि नगर के 48 वार्डों में से 30 पर भाजपा के पार्षद चुनकर आए हैं, कांग्रेस ने 16 वार्डों में जीत दर्ज की है जबकि दो वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं। इस तरह नगर निगम में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिल गया है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles