Chhattisgarh NewsLatest News

अधिवक्ता अजय गुप्ता को ‘मीडिया सम्मान परिवार ट्रस्ट’ ने किया सम्मानित


निःशुल्क विधिक सहायता और कानूनी जागरूकता के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र


लखनऊ/नई दिल्ली, 31 अगस्त 2026 : न्याय, जनसेवा और जन-जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उच्च न्यायालय लखनऊ के अधिवक्ता अजय गुप्ता को ‘मीडिया सम्मान परिवार ट्रस्ट’ द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस ट्रस्ट ने पत्रांक MSPT/HON/2026/116 के माध्यम से अजय गुप्ता के सामाजिक एवं विधिक कार्यों की सराहना की।

img 20260831 wa00216103651572857682052 - img 20260831 wa00216103651572857682052

बता दे कि वे जरूरतमंद एवं कानूनी सहायता से वंचित लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने के साथ-साथ आम नागरिकों को उनके संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं।


ज्ञात हो कि अजय गुप्ता सोशल मीडिया और विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से कानून, नागरिक अधिकारों और न्यायिक प्रक्रियाओं से जुड़ी उपयोगी जानकारी आम लोगों तक पहुंचाते हैं। इसके अलावा वे समाजसेवी, स्वतंत्र पत्रकार एवं प्रखर वक्ता के रूप में भी जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
मीडिया सम्मान परिवार ट्रस्ट ने कहा कि कानून की जानकारी और न्याय की प्रक्रिया को आम नागरिकों तक पहुंचाने का उनका प्रयास सामाजिक रूप से महत्वपूर्ण एवं अनुकरणीय है। ट्रस्ट की ओर से उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर सफलता की कामना भी की गई।


यह सम्मान जनसेवा, विधिक सहायता और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में अजय गुप्ता के प्रयासों की सराहना के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply