Chhattisgarh NewsLatest NewsPolitical News

सेवा संकल्प अभियान में छात्रों ने चित्रकला और भाषण के जरिए दिखाई विकसित भारत की कल्पना

तिल्दा-नेवरा में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा

तिल्दा-नेवरा : सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “मेरे सपनों का भारत” की कल्पना को साकार करने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में विकासखंड तिल्दा के बी.एन.बी. शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, तिल्दा-नेवरा में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों के लिए चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने विचारों, कल्पनाओं और चित्रों के माध्यम से सेवा संकल्प तथा विकसित भारत की तस्वीर प्रस्तुत की।कार्यक्रम में प्राथमिक स्तर के 39 विद्यार्थियों तथा उच्च प्राथमिक स्तर के 54 विद्यार्थियों ने भाषण प्रतियोगिता में सहभागिता की। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर के 41 एवं उच्च प्राथमिक स्तर के 60 विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।तिल्दा-नेवरा

गौरतलब हो कि कार्यक्रम में वार्ड पार्षद रानी सौरभ जैन, भाजपा शहर उपाध्यक्ष सौरभ जैन, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी लीलाधर सिन्हा, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी लीखेश्वर जाहिरे, विकासखंड स्रोत समन्वयक देवेंद्र ठाकुर सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, संकुल समन्वयक एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

बता दे कि इस संस्था के प्राचार्य डॉ. आर.के. चंदानी ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सेवा संकल्प और विकसित भारत की कल्पना की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की सोच और उनकी कल्पनाएं देश के भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए विद्यार्थियों को निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। वार्ड पार्षद रानी सौरभ जैन ने विद्यार्थियों द्वारा प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर पर तैयार किए गए चार्ट और चित्रों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ये नन्हे विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उन्होंने भारत के भविष्य की कल्पना को अपने चित्रों में बेहद सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया है। उन्होंने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें पेन भी वितरित किए।

ज्ञात हो कि शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत धाराप्रवाह भाषण की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों ने सेवा के 25 वर्षों और आने वाले सपनों के 25 वर्षों के भारत की कल्पना को जिस तरह चित्रों और विचारों के माध्यम से प्रस्तुत किया है, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली बच्चे निश्चित रूप से देश को आगे ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। विकासखंड शिक्षा अधिकारी लीलाधर सिन्हा ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। विद्यार्थियों ने चित्रकला और भाषण के माध्यम से भारत की अपनी संकल्पना जिस तरह प्रस्तुत की, वह प्रशंसनीय है। सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी लीखेश्वर जाहिरे ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को सामने लाने के लिए इस प्रकार के आयोजन महत्वपूर्ण हैं। विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाओं को चित्र और भाषण के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

विकासखंड स्रोत समन्वयक देवेंद्र ठाकुर ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चों ने भारत की संकल्पना और देश में हुए विभिन्न विकास कार्यों को जिस तरह प्रस्तुत किया, वह काबिले तारीफ है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को जिला स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संकुल समन्वयक कैलाश बघेल, लखेश्वर, लेखराम सोनी, कौशल, हिमाचल चौबे, नरोत्तम ध्रुव सहित समस्त संकुल समन्वयकों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय सहयोग रहा। विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपने विद्यालयों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को विकासखंड स्तर पर लाकर उनकी प्रतिभा को सामने लाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है।
कार्यक्रम में डॉ. लक्ष्मण साहू, सागर पंजवानी एवं सौरभ जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए आधारशिला विद्यालय की ओर से सभी विद्यार्थियों को बिस्किट वितरित किए गए।

कार्यक्रम का संचालन नरोत्तम ध्रुव ने किया। संचालन में तुलसीराम, सालिक राम वर्मा सहित आसपास के संकुल समन्वयकों ने सहयोग प्रदान किया। अंत में विद्यार्थियों को उनके विचारों और चित्रों के माध्यम से सेवा संकल्प एवं विकसित भारत की कल्पना को विकासखंड स्तर से जिला स्तर तक ले जाने के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

Leave a Reply