
Chhattisgarh News | छत्तीसगढ़ में लाल आतंक का अंत हो रहा है, नक्सलवाद अब अंतिम सांसें गिन रहा है : मुख्यमंत्री श्री साय जी
सुरक्षाबल के वीर जवान कठिन चुनौतियों और दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद नक्सलवाद का खात्मा कर रहा
Chhattisgarh News
रायपुर, 5 जून 2025 :
आज बीजापुर में , DRG, STF, और कोबरा बलों ने वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ एक और निर्णायक प्रहार किया है। तलाशी अभियान के दौरान कुख्यात नक्सली और नक्सलवादियों का केंद्रीय समिति सदस्य गौतम उर्फ सुधाकर सहित कई नक्सलियों को न्यूट्रलाइज किया गया है।यह छत्तीसगढ़ सरकार की व सुरक्षा बलों की बडी जीत के साथ सफलता है।
बता दे कि पीछले 21 मई 2025 को नारायणपुर में माओवादियों के राष्ट्रीय महासचिव बसवराजू के अंत के बाद। यह नक्ससलियों के लिए एक और बड़ा झटका है। वर्ष 2024-25 में ही अब तक बस्तर रेंज में 400 से अधिक नक्सलियों को न्यूट्रलाइज किया जा चुका है।जो सुरक्षा बलो व सरकार के लिए बडी बात है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह उपलब्धि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और विकास की लौ जलाने का संकल्प है। हमारे जवानों का यह अद्वितीय साहस और बलिदान न केवल उनके कर्तव्यनिष्ठा को प्रदर्शित करता है, बल्कि पूरे देश को एक सकारात्मक संदेश भी देता है, भारत अब नक्सलवाद की बेड़ियों से मुक्त हो रहा है।
वही आगे कहां कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के संकल्प के अनुरूप मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद मुक्त बनाने का लक्ष्य निश्चित रूप से पूरा होगा।इस बडी सफलता पर मुख्यमंत्री श्री साय जी ने सभी जवानों के शौर्य को नमन किया ।





