Delhi NewsEntertainment News

सनातन संस्कृति एवं परम्परा हमारे भारत को मजबूत बनाती है इसे बनाये रखने की शिक्षा नवीन पीढ़ी को देने की आवश्यकता है : पारस जी महाराज

दिल्ली
: गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर आज तालकटोरा स्टेडियम दिल्ली में अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हुए। पारस जी महाराज ने बोला कि सनातन धर्म में जागरूकता एक सतत प्रक्रिया है। जो व्यक्ति को अपने जीवन को सार्थक और उद्देश्यपूर्ण बनाने में मदद करती है। यह न केवल व्यक्तिगत बल्कि सामाजिक और आध्यात्मिक विकास के लिए भी आवश्यक है। आज उनके भजन से पूरा तालकटोरा स्टेडियम झूम उठा, हजारों की संख्या में आए श्रध्दालुओं ने पूज्य गुरुदेव का आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर गुरुदेव ने आगे बोला कि जल्द ही वो एक धार्मिक यात्रा पर निकलेंगे। जिसमें वो धर्म के साथ साथ न्याय वंचित लोगों को न्याय कैसे मिले, हमारी बेटियों को अपनी सुरक्षा कैसे करें आदि कि बात भी करेंगे। उन्होंने कहा कि धर्म की रक्षा तभी सम्भव हे जब सभी को न्याय मिले। उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को “सनातन रक्षक” बतया। बोला कि अगर मोदी प्रधानमंत्री ना होते तो राम मंदिर कभी नहीं बनता और ना ही कल्कि धाम की नींव रखी जाती।

कार्यक्रम में पारस जी महाराज ने शिवसेना के वरिष्ठ नेता अभिषेक वर्मा जी का स्वागत किया । इस अवसर पर अभिषेक वर्मा जी ने कहा कि परास जी महाराज ने अपने जीवन को सनातन धर्म के प्रचार और समाज सेवा के लिए समर्पित किया है। उनका जीवन संदेश देता है कि धर्म केवल पूजा-पाठ नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक पद्धति है : जिसमें सत्य, करुणा, सेवा और आत्मानुशासन के मूल्य निहित हैं।

img 20250711 wa0001254011967807352670 - img 20250711 wa0001254011967807352670

इस कार्यक्रम में कानपुर के लोकप्रिय सांसद श्री रमेश अवस्थी जी, गृह मंत्रालय के चीफ सिक्युरिटी ऑफिसर श्री अनिल चतुर्वेदी जी, श्री आलोक द्विवेदी जी, संदीप सिंह जी, अविनाश सिंह, डाक्टर पीयूष जी आदि की भी उपस्थित रहे।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles