Chhattisgarh News

दोस्तों के साथ नहाने गए बालक की स्टॉपडेम में डूबने से मृत्यु

img 20250312 wa03991490207477401515463 - img 20250312 wa03991490207477401515463

कवर्धा : आज जिले में एक बडी घटना घटने का मामला सामने आया है। जिसमे होली खेलने के बाद दोस्तों के साथ नहाने गए। एक बालक की पानी में डूबने से मृत्यु हो गई।यह  घटना लालपुर स्टॉपडेम की बताई जा रही है।


बता दे कि सूचना मिलते ही पुलिस तुरन्त घटना स्थल पहुंची और ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से 2 घण्टे बाद शव बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। मृतक तारेन जायसवाल पिता रतन जायसवाल निवास राजमहल कालोनी कवर्धा बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles