Chhattisgarh News

कोरबा नगर पालिका निगम में MIC सदस्यों का किया गया गठन

img 20250312 wa04023591072298460197337 - img 20250312 wa04023591072298460197337




कोरबा : नगर पालिक निगम कोरबा में विभिन्न विभागों के सुचारू संचालन और विकास कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत द्वारा नगर निगम की विभागीय समितियों का गठन किया गया है। छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 37 और राज्य संशोधन अधिनियम 2004 के नियम 37(2) के तहत यह नियुक्तियां की गई हैं।


महापौर संजु देवी राजपूत ने अपने अधिकार क्षेत्र के तहत विभिन्न विभागों के लिए नौ सदस्यों की नियुक्ति की है, जो संबंधित विभागों के कार्यों की निगरानी और संचालन में अहम भूमिका निभाएंगे।
गठित एमआईसी सदस्यों की विभागवार सूची :-

img 20250315 wa00063719082924796260117 - img 20250315 wa00063719082924796260117




    

महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि ये नियुक्तियां नगर निगम के सुचारू संचालन और नगर विकास की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होंगी। उन्होंने सभी विभागीय प्रमुखों से अपील की कि वे अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएं, जिससे कोरबा शहर के विकास कार्यों में गति लाई जा सके। नगर निगम द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles