Chhattisgarh NewsLatest News

रायपुर पालिका निगम में महापौर मीनल चौबे ने एमआईसी सदस्यों की घोषणा

img 20250310 wa0033 24004266496395713565 - img 20250310 wa0033 24004266496395713565



रायपुर । रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगर पालिका निगम रायपुर की मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) के सदस्यों की घोषणा कर दी है। वरिष्ठ पार्षदों में उप नेता प्रतिपक्ष रहे मनोज वर्मा, दीपक जायसवाल, सरिता दुबे के नाम लिस्ट में हैं। वहीं नए पार्षदों में खेम कुमार सेन, संतोष साहू, जैसे पहली बार पार्षद बने कैंडिडेट के नाम शामिल है।

महापौर मीनल चौबे के आदेशानुसार नगर निगम सचिवालय द्वारा छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम, अधिनियम 1956 (क्रमांक 23 सन् 1956) की धारा 37 द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाकर मेयर इन काऊंसिल का गठन निर्वाचित पार्षदों में से किया जाकर उन्हें उनके नाम के समक्ष अंकित विभाग का प्रभारी सदस्य नियुक्त किया गया है।

14 एमआईसी सदस्यों की विभागवार सूची:

1. दीपक जायसवाल को लोक कर्म विभाग
2. डॉ. अनामिका सिंह को सामान्य प्रशासन एवं विधि विधायी कार्य विभाग
3. मनोज वर्मा को नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग
4. अवतार भारती बागल को राजस्व विभाग
5. संतोष कुमार साहू को जल कार्य विभाग
6. गायत्री सुनील चन्द्राकर को लोक, स्वास्थ्य, खाद्य एवं स्वच्छता विभाग
7. सुमन अशोक पांडेय को विद्युत एवं अभियांत्रिकीय विभाग
8. महेन्द्र खोडियार को वित्त, लेखा एवं अंकेक्षण विभाग
9. खेम कुमार सेन को शहरी गरीबी उपशमन एवं समाज कल्याण विभाग
10. सरिता आकाश दुबे को महिला एवं बाल विकास विभाग
11. संजना हियाल को अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग
12. अमर गिदवानी को संस्कृति, पर्यटन, मनोरंजन एवं विरासत संरक्षण विभाग
13. नन्द किशोर साहू को खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग
14. भोला राम साहू को पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग का प्रभारी सदस्य नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles