Chhattisgarh News

रिसाली निगम के पांच पार्षद भाजपा में हुए शामिल

img 20250322 wa04493390124053022177700 - img 20250322 wa04493390124053022177700



रिसाली। छग के दुर्ग जिले के अन्तर्गत आने वाले नगर पालिका निगम रिसाली के पांच कांग्रेसी पार्षद आज काँग्रेस छोंड़कर भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा में शामिल होने वाले पार्षदो में प्रमुख़ रूप से पूर्व एल्डरमेन प्रेमचंद साहू की पत्नी रुआबांधा की पार्षद श्रीमतीं सारिका साहू, मरोदा टैंक की पार्षद श्रीमतीं सरिता देवांगन, मउहारी मरोदा की पार्षद ईश्वरी साहू, स्टेशन मरोदा के पार्षद  निगम सिंह व नेवई के पार्षद परमेश्वर  शामिल है।

आज नेहरू नगर के चौहान इम्परियर हाल में बिहार दिवस का आयोजन किया गया है।जिसमे दुर्ग ग्रामीण के विधायक ललित चन्द्राकर, भाजपा के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक की उपस्थिति में गमछा पहन कर भाजपा में शामिल हुए है।

ज्ञात हो कि स्टेशन मरोदा के पार्षद निगम सिंह व नेवई के पार्षद परमेश्वर ने निर्दलीय चुनाव जीतकर काँग्रेस में शामिल हुए थे। जिन्हें नगर पालिका निगम रिसाली में एमआईसी सदस्य भी बनाया गया था। लेकिन इन दोनों पार्षदो ने तीन साल के भीतर निर्दलीय से कांग्रेस फिर अब भाजपा में शामिल हो गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles