Chhattisgarh News

दुर्ग में 6 साल की मासूम की हत्या, संदेही को हिरासत में लिया गया

img 20250407 wa06281975888151523360426 - img 20250407 wa06281975888151523360426


दुर्ग में नवरात्रि के मौके पर कन्या भोज के लिए निकली 6 साल की मासूम की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बच्ची की लाश उसी के घर के पास पार्क एक युवक की कार की डिक्की में पाई गई। घटना की जानकारी मिलते ही लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने जमकर कार में तोड़फोड़ और बवाल किया।

परिजनों का आरोप


परिजनों ने आरोप लगाया कि उनकी बच्ची का रेप कर उसे मारा गया। उन्होंने संदेही के घर को जला दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस की कार्रवाई

img 20250407 wa06273061055401085880651 - img 20250407 wa06273061055401085880651


पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बच्ची के शव को दुर्ग जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बच्ची की मृत्यु का कारण इलेक्ट्रिक शॉक बताया है। पुलिस ने लोगों को आश्वासन दिया है कि जांच की जा रही है और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।

img 20250407 wa06294380676141174185345 - img 20250407 wa06294380676141174185345

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles