Chhattisgarh News

सैनिक कल्याण परिसर में नव निर्मित भित्ति चित्रों का उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने किया लोकार्पण

img 20250605 wa07453172419009420949211 - img 20250605 wa07453172419009420949211

रायपुर 5 जून 2025/ आज एक विशेष समारोह मे, संचालनालय सैनिक कल्याण, छत्तीसगढ़ रायपुर की चाहर दीवारी पर नव निर्मित भित्ति चित्र, जो भारतीय सशस्त्र सेना के विभिन्न क्रियाकलापों को दर्शाते है, उनका लोकार्पण मुख्य अतिथि माननीय श्री विजय शर्मा, उप मुख्य मंत्री एवं गृह मंत्री छत्तीसगढ़ द्वारा 05 जून 2025 को किया गया। सैनिक कल्याण परिसर की चाहरदीवारी पर नव निर्मित भित्ति चित्र भारतीय सेनाओं द्वारा किये गये एतिहासिक कार्यो को एवं उसकी सामर्थ्य को दर्शाते है।

img 20250605 wa07475156759429643719609 - img 20250605 wa07475156759429643719609

ये न केवल इस परिसर कि खूबसूरती में वृद्वि करता है अपितु ये हमारे युवाओं के लिये प्ररेणा स्त्रोत भी है जो इन्होंने केवल सेना की तरफ आकर्षित करेगें बल्कि भारतीय सेना मे शामिल होने के लिये प्रेरित भी करेगें। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत राज्य सैनिक बोर्ड की बाहरी दीवारों पर तीनो अंगों की सेना के शौर्य को प्रदर्शित किये गये प्रेरणादायक भित्ति चित्र उकेरे गये है।

img 20250605 wa07518745485481143835190 - img 20250605 wa07518745485481143835190

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि माननीय उप मुख्य मंत्री एवं गृह मंत्री द्वारा नव निर्मित भित्ति चित्र के लोकार्पण से किया गया। तत्पश्चात परिसर स्थित कल्याण बाग में मुख्य अतिथि ने वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम मे ब्रिगेडियर टी एस बावा, सेना मेडल, कमाण्डर, मुख्यालय छत्तीसगढ ओडिसा सब एरिया, एयर कमोडोर एफ पीे पिन्टो, शौर्य चक्र, वायु सेना मेडल, मेन्सन-इन-डिस्पेच, कमाण्डर, एन्टी नक्सल टास्क फोर्स, कमोडोर ए एस बिसेन (सेवा निवृत) कर्नल एस रमेश कार्यवाहक कमाण्डर, एन सी सी ग्रुप मुख्यालय, रायपुर एवं अन्य गणमान्य नागरिक शामिल थे।

img 20250605 wa07531280678598939629609 - img 20250605 wa07531280678598939629609

ब्रिगेडियर विवेक शर्मा, विशिष्ट सेवा मेडल, (सेवा निवृत) संचालक महोदय द्वारा मुख्य अतिथि एवं सभी आमंत्रित मेहमानों का स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान संचालक सैनिक कल्याण महोदय ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को राज्य सैनिक बोर्ड की गतिविधियों, क्रियाकलापो एवं भूतपूर्व सैनिकों के लिये केन्द्र एवं राज्य शासन द्वारा प्रदत की गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से अवगत कराया। मुख्य अतिथि द्वारा वीर नारियों एवं वीर माताओं का सम्मान शाल, श्रीफल एवं ग्यारह हजार नगद राशि से किया गया तथा 03 भूतपूर्व सैनिक हितग्राहियों को धनादेश भी प्रदान किया। मुख्य अतिथि, माननीय उप मुख्य मंत्री एवं गृह मंत्रीजी ने सभा को संबोधित किया जिसमें उन्होनें सेना के जवानों की वीरता, त्याग और समपर्ण की सराहना की और भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण के लिये हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। उन्होनें सैनिक कल्याण बोर्ड के उपक्रमों की भी सरहना की।

img 20250605 wa07493208852935123778528 - img 20250605 wa07493208852935123778528

मुख्य अतिथि ने वीर नारियों को सम्मानित करते हुए काफी गौरान्वित महसूस करते हुए यह विश्वास व्यक्त किया कि भूतपूर्व सैनिकों के कल्याणार्थ हेतु सभी क्रियाकलापों को गृह विभाग एवं सैनिक कल्याण संचालनालय मूर्त रूप प्रदान करेगें। इस दौरान गृह मंत्री ने भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिवार के साथ वार्तालाप की एवं उनके समस्याओं का निवारण करने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम का समापन भूतपूर्व सैनिकों के साथ स्वाल्पाहार एवं सामूहिक छायाचित्र के साथ हुआ। इस दौरान माननीय मुख्य अतिथि ने सभी भूतपूर्व सैनिको के साथ अपौचारिक चर्चा भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles