Chhattisgarh News

मुख्यमंत्री श्री साय आज 11 जून को अध्यक्ष छ.ग. राज्य सहकारी बैंक मर्यादित के पदभार ग्रहण सहित रायपुर के विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

arrrree 47776348935755955167 - arrrree 47776348935755955167

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज 11 जुन 2025 बुधवार को राजधानी रायपुर के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय दोपहर 12:30 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन रायपुर से प्रस्थान कर 12:40 बजे बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम बुढापारा रायपुर पहुंचेंगे। वहां अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल होंगे तथा अपेक्स बैंक की नवीन शाखा फरसाबहार जिला जशपुर के वर्चुअल शुभारंभ में शामिल होंगे।

img 20250611 wa00773206270401014756911 - img 20250611 wa00773206270401014756911

तत्पश्चात 1:45 बजे बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम से प्रस्थान कर 1:55 बजे न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाइन रायपुर पहुंचेंगे। वहां दोपहर 2:00 बजे से 3:00 बजे तक प्रेस वार्ता में शामिल होंगे। 3:00 बजे न्यू सर्किट हाउस सिविल लाईन रायपुर से प्रस्थान कर 3:05 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाईन रायपुर पहुंचेंगे एवं समय आरक्षित रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles