
तिल्दा-नेवरा के मां मावली मंदिर में माता पहुंचनी एवं सावनाही कार्यक्रम हुआ संपन्न
तिल्दा नेवरा :
नगर के मां मावली मंदिर समिति, सेवा समिति एवं ग्राम वासी द्वारा जस गीत माता सेवा करते हुए। आज नगर भ्रमण करते हुए छोटे तालाब शीतला मंदिर में विधि विधान पूर्वक पुजा अर्चना कर आषाढ़ अमावस्या के शुभ अवसर पर माता पहुंचनी एवं जुडवास पर्व श्रद्धा भक्ति व हषोल्लास के साथ मनाया गया।
ज्ञात हो कि मां मावली मंदिर में आज रविवार को सावनाही का यह पर्व मुख्य रूप से खेती किसानी करने वाले कृषकों के जान माल की सुरक्षा हेतु किसान अपने घर कोठार में गोबर से भृति चीत बना कर अपने व अपने माल मावेशी को किसी तरह रोग ना हो जिससे जान माल की सुरक्षा बना रहे। इस आशा व उद्देश्य से यह सावनाही धार्मिक संस्कार पुरा किया गया।
बता दे कि इस अवसर पर सावन माह के पुर्व ही यह कार्यक्रम मनाया गया जिसमें ग्रामीण जन एवं ग्रामवासियों ने सहयोग किया । इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से मां मावली मंदिर समिति के अध्यक्ष दिलीप देवांगन , उपाध्यक्ष गोवर्धन यदु सचिव शिवकुमार तिवारी,
कोषाध्यक्ष मुरली मनोहर वर्मा, कन्हैया यादव,चोवा राम वर्मा,दुवारिका नायक,कुलपत सिंह चौहान मनोहर यादव, गजानंद वर्मा, नारायण वर्मा, कन्हैया वर्मा,सोनल वर्मा,हेमंत देवांगन, ,खिलेश देवांगन, जयदीप निषाद, पवन निर्मलकर सहित समस्त ग्राम वासियों ने सहयोग किया।





