Chhattisgarh NewsCrime News

अधिकारी की प्रताड़ना से तंग आकर कर्मचारी ने किया आत्महत्या का प्रयास एसपी को दी शिकायत

जशपुर : जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है। जिला जनसम्पर्क कार्यालय जशपुर में पदस्थ एक अंशकालिक कर्मचारी ने अपने अधिकारी पर लगातार मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए आत्महत्या का प्रयास किया। पीड़ित ने इस संबंध में थाना सिटी कोतवाली जशपुर और पुलिस अधीक्षक कार्यालय को लिखित शिकायत सौंपकर दोषी अधिकारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

img 20250820 wa00161868700329478422558 - img 20250820 wa00161868700329478422558

शिकायतकर्ता रविन्द्रनाथ राम, पिता गेन्दा राम, निवासी रूपसेरा खखरा पाठ (पोस्ट-पतराटोली) ने बताया कि वह वर्ष 2012 से जनसम्पर्क कार्यालय जशपुर में मात्र 4,600 रुपये मानदेय पर कार्यरत है। कम वेतन के बावजूद उससे फोटोग्राफी, ड्राइविंग, कंप्यूटर संचालन, फोटो प्रदर्शनी तैयार करने सहित कई कार्य कराए जाते थे। इतना ही नहीं, अधिकारी द्वारा उससे निजी कार्य तक करवाए जाते थे।

img 20250820 wa00208105459553561507908 - img 20250820 wa00208105459553561507908

जिला जनसंपर्क अधिकारी पर लगे गंभीर आरोप :

बता दे कि कर्मचारी का आरोप है कि राज्योत्सव 2024 के बाद से नूतन सिदार, पदस्थ अधिकारी, द्वारा उसे निरंतर प्रताड़ित किया जाने लगा।

कार्य में लापरवाही का आरोप लगाकर सार्वजनिक रूप से अपमानित किया जाता था।
अधिकारी द्वारा उसे धमकी दी गई कि SC/ST एक्ट में फंसाकर जेल भिजवा दिया जाएगा।लगातार अपमान और दबाव से परेशान होकर 13 अगस्त 2025 की शाम लगभग 7:30 बजे उसने कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।

img 20250820 wa00178036755641998852787 - img 20250820 wa00178036755641998852787

पिडित शिकायत और कार्रवाई की मांग :

घटना मे पीड़ित ने घटना के बाद साहस जुटाकर थाना प्रभारी जशपुर को लिखित आवेदन सौंपा है। साथ ही शिकायत की प्रतिलिपि कलेक्टर जशपुर एवं पुलिस अधीक्षक जशपुर को भी भेजी गई है। पीड़ित ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारी के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।इस संबंध में जब हमारे संवाददाता ने आरोपी अधिकारी से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles