Chhattisgarh NewsLatest NewsSocializetion News

छत्तौद मे गोवर्धन पूजा पर लोगो ने आस्था के साथ गोबर का तिलक लगा आपस मे गले मिल दी बधाई

तिल्दा नेवरा : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के विकासखंड तिल्दा नेवरा के समीपस्थ ग्राम पंचायत छत्तौद मे गोवर्धन पूजा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी उत्साह श्रद्धा और विश्वास के साथ देवारी गोवर्धन पूजा पर गायो के द्वारा गोवर्धन खुंदवा कर आपस मे तिलक लगाये और गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दिये। वही आपस मे भाईचारा और आपसी प्रेम सौहार्द की भावना को जिवंत रखे।

IMG20261110180457 - IMG20261110180457

बता दे कि इस अवसर पर सुबह से ही गांव किसानो के घर के कोठारो मे गोवर्धन पूजा किया गया। वही गाओ की विशेष पुजा कर अपे हाथो से भोजन कराया गया। तो वही यादवो के द्वारा गडवा बाजा के धुन मे दोहे के साथ नाचते जोहारते घर घर जाकर गायो के गले में सोहाई बांधा गया। जिसे देखने के लिए छोटे बडे सभी का ताता लगा रहा।

IMG20261110181636 - IMG20261110181636

ज्ञात हो कि ग्राम पंचायत छत्तौद मे दिवाली पर दुर दुर से रहने वाले नौकरी पेशा, जीवन यापन करने गए लोगो का अपने गांव डीह डोंगर मे आना भी बडी बात होता है। जीससे गांव की रौनकता और भी बढ जाता है।

IMG20261110181834 - IMG20261110181834

अवगत हो कि यहां गोवर्धन पूजा के अवसर पर शांम को बच्चों के द्वारा मैदानों, गली चौबारे मे जगह जगह पटाखे, छुरछुरी जलाये गये।

Leave a Reply