
तिल्दा नेवरा के BNB हाईस्कूल मे 55 बालिकाओं को साईकिल वितरण से खिले सभी के चेहरे
तिल्दा नेवरा रायपुर : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के तिल्दा नेवरा के स्थानीय श्री बद्रीनारायण बगड़िया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवरा में आज कक्षा 9वी की 55 बालिकाओं को छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण योजना के अंतर्गत नि:शुल्क साइकिल का वितरण किया गया। इस साईकिल को पाकर सभी जरूरतमंद बालिकाओं मे एक अलग सी उत्साह व खुशी देखने को मिला। यहां निरंतर कुछ न कुछ प्रयास बच्चों व विद्यालय के हित में किये जा रहे हैं।
बता दे कि आज तिल्दा नेवरा के प्राचिन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बद्रीनारायण बागाडीया मे सरकारी योजना के तहत साईकिल वितरण के अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित होने वालो मे शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री नरेंद्र कुमार शर्मा जी, तिल्दा नेवरा नगर पालिका की वार्ड पार्षद रानी सौरभ जैन, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य डॉक्टर लक्ष्मण साहू ,आनंद शर्मा, अमित अग्रवाल ,बेबी गोस्वामी अनीता सक्सेना, शहर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सौरभ जैन, सागर पंजवानी ,प्रियंक सोनी गणेश शर्मा दिलहरण निषाद ,सुरेश लखवानी द्वारा किया गया ।
अवगत हो कि समस्त सदस्यों ने बालिकाओं का तिलक लगाकर स्वागत करते हुए। उन्हें साइकिल सौंपी। साइकिल पाकर बालिकाओं का मन खुशियों से झूम उठा ।इस अवसर पर नरेंद्र शर्मा जी ने कहा कि आप सब बालिकाएं अच्छा पढ़ें और आगे बढ़े ।पार्षद रानी सौरभ जैन ने कहा कि शासन की महत्वपूर्ण योजना ने उन बालिकाओं का विद्यालय में पढ़ना आसान बना दिया है। जो घर व शाला की दूरी ज्यादा होने पर अपनी पढ़ाई करने नहीं आ पाती हैं ।सौरभ जैन ने बालिकाओं से कहा कि जिस तरह शासन आप सभी की सुविधाओं नि:शुल्क साइकिल ,नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक आदि उपलब्ध करा रहा है। आप इन योजनाओं का लाभ लेते हुए परीक्षाओं में अच्छे अंकों से पास होकर अपना व माता-पिता का नाम रोशन करें ।

वही इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सहित वरिष्ठ व्याख्याता जितेंद्र कुमार जेहोआश, खूब चंद कश्यप ,चुरामन लाल निषाद श्रीमती सुषमा दुबे अल्का मिश्रा ,किरण साहू, टी खाखा ,कांति बड़ा ,सविता वर्मा उपस्थित रहे ।साइकिल वितरण के कार्यक्रम का संचालन साइकिल वितरण प्रभारी श्री भगवान सिंह नेताम व नरेंद्र रात्रि के मार्ग निर्देशन में नवमीं की कक्षा शिक्षिकाओं कुसुम नाग और खुशबू रामटेके के सहयोग से किया गया। प्राचार्य ने सभी का आभार प्रदर्शन किया।






