Chhattisgarh News

छत्तीसगढ़ :साइबर एवं बैंकिंग सुरक्षा संबंधी बैठक का आयोजन अधिकारियों के द्वारा संपन्न हुआ

कोरिया :

छत्तीसगढ़ के जिला कोरिया मे 21 अगस्त को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के कॉन्फ्रेंस रूम में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं बैंकिंग सुरक्षा उपायों के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुमार कुर्रे द्वारा की गई।बैठक में जिले के अति पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल सभी प्रमुख बैंकों के प्रबंधक एवं साइबर सेल अधिकारी श्री विनोद पासवान , निरीक्षक श्री बिपिन लकड़ा तथा साइबर सेल स्टाफ उपस्थित रहे। बैठक में निम्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिसमे 1बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु बैंक अधिकारियों को ग्राहकों को निरंतर जागरूक करने के निर्देश।2 संदिग्ध लेन-देन की त्वरित सूचना साइबर सेल एवं पुलिस को उपलब्ध कराने पर बल।3 खाताधारकों को OTP, पासवर्ड एवं पिन किसी के साथ साझा न करने हेतु जागरूक करना।

4 बैंकिंग स्टाफ के लिए साइबर सुरक्षा संबंधी नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय। 5 साइबर फ्रॉड के मामलों में त्वरित कार्रवाई हेतु बैंक एवं पुलिस के बीच समन्वय तंत्र को और सुदृढ़ करने पर जोर।

इस अवसर पर अध्यक्ष महोदय ने कहा कि साइबर अपराध एक गंभीर चुनौती है। इसे रोकने के लिए बैंक और पुलिस का आपसी सहयोग अत्यंत आवश्यक है। बैंक ग्राहक भी सावधानी बरतकर स्वयं को सुरक्षित रख सकते हैं।

छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

उक्त बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सभी बैंक शाखाओं में साइबर जागरूकता पोस्टर, पंपलेट एवं डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से लोगों को सतर्क किया जाएगा।

 

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles