Chhattisgarh NewsHealth-related NewsLatest News

रायपुर में जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन, 1190 मरीजों को मिला निःशुल्क उपचार

प्रकाश मेघानी समाजसेवी का सहयोग शिविर में लोगो की उपस्थिति यादगार बना दिया

रायपुर, 7 अगस्त : छत्तीसगढ़ आयुष विभाग, छत्तीसगढ़ शासन की योजना के तहत शुक्रवार को सांस्कृतिक भवन, डॉ. खूबचंद बघेल वार्ड, रायपुर में जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. स्वाती रावत के मार्गदर्शन एवं शिविर प्रभारी डॉ. भूपेंद्र जांगड़े के निर्देशन में संपन्न हुआ।जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य

शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, पार्षद श्रीमती दुर्गा यादराम साहू, पूर्व पार्षद यादराम साहू तथा वार्ड के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में भगवान धन्वंतरि के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया।शिविर के आयोजन मे समाजसेवी प्रकाश मेघानी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

शिविर प्रभारी डॉ. भूपेंद्र जांगड़े ने बताया कि शिविर में आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं यूनानी चिकित्सा पद्धति के माध्यम से निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श और औषधि वितरण किया गया। इसके साथ ही बालकों कैंसर हॉस्पिटल, एमजीएम नेत्र संस्थान एवं सीताराम दंत चिकित्सालय जैसी निजी संस्थाओं ने भी अपनी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा विभिन्न प्रकार की रक्त जांच एवं अन्य चिकित्सा सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य

इस शिविर के बारे में उन्होंने बताया कि शिविर में कुल 1190 लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला। इनमें आयुर्वेद के 752, होम्योपैथी के 63 तथा यूनानी चिकित्सा के 52 मरीजों का परीक्षण एवं उपचार किया गया। इसके अलावा 207 लोगों का रक्तचाप (बीपी), 105 लोगों की शुगर जांच, 65 लोगों की दंत जांच, तथा 184 लोगों की नेत्र जांच की गई। नेत्र परीक्षण के बाद 156 हितग्राहियों को निःशुल्क चश्मों का वितरण किया गया, जबकि 8 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए पंजीकृत किया गया। बालकों कैंसर हॉस्पिटल की टीम ने 74 लोगों की कैंसर स्क्रीनिंग की। वहीं 450 लोगों को आयुष काढ़ा भी वितरित किया गया।
शिविर में औषधीय पौधों की पहचान एवं उनके घरेलू उपयोग की जानकारी प्रदर्शनी के माध्यम से दी गई। साथ ही स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न विषयों पर आधारित ब्रोशर एवं पंपलेट भी वितरित किए गए।जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला आयुष अधिकारी डॉ. स्वाती रावत, शिविर सह प्रभारी डॉ. शगुफ्ता कुरैशी, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रशांत रावत सहित जिले के आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी एवं योग चिकित्सकों, फार्मासिस्ट, औषधालय सेवकों तथा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply