Chhattisgarh NewsLatest News

रायगढ़ नेशनल हाईवे 49 पर टला बड़ा हादसा दो भारी वाहनों में जोरदार भिड़ंत

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के जिला रायगढ़ में नेशनल हाईवे-49 पर स्थित कोल्ड स्टोरेज के सामने आज दोपहर बड़ा हादसा टल गया। चावल लोड एक भारी वाहन और गठान लोड दूसरी गाड़ी की आमने-सामने जोरदार टक्कर ने न केवल सड़क जाम कर दिया बल्कि कोल्ड स्टोरेज की दीवार भी जमींदोज कर दी। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई, वरना टक्कर इतनी भीषण थी कि स्थिति भयावह हो सकती थी।

बता दे कि स्थानीय लोगों के मुताबिक ओडिशा रोड पर बने सरकारी गोदाम से चावल लोड गाड़ी धर्मकांटा कराने कोल्ड स्टोर के अंदर दाखिल हुई थी। जैसे ही गाड़ी सड़क पर पहुंची, ओड़िशा रोड़ की ओर से आ रही गठान लोड तेज रफ्तार भारी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चावल लोड गाड़ी पीछे लुढ़क गई और सीधा कोल्ड स्टोर की दीवार से जा टकराई, जिससे दीवार ढह गई। आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। दुर्घटना हुई दोनों गाडियां लोकल यूनियन की बताई जा रही है।

गौरतलब हो कि सूचना पर पेट्रोलियम पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले ही यूनियन पदाधिकारियों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच आपसी सुलह हो गया। हादसे के बाद जाम खोला गया और वाहन किनारे लगाकर ट्रैफिक बहाल किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि कोल्ड स्टोर के पास धर्मकांटा की वजह से रोज़ाना ऐसी स्थिति बनती है और यहां स्थायी सुरक्षा प्रबंध न होने से बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है।

img 20250830 wa00071633921732280726508 - img 20250830 wa00071633921732280726508

बहरहाल नेशनल हाइवे बाईपास स्थित कोल्ड स्टोरेज के धर्मकांटा से निकलने वाली गाड़ियां मौत को न्यौता दे रही हैं, प्रशासन कब जागेगा।

img 20250830 wa00098626321658892107934 - img 20250830 wa00098626321658892107934
img 20250830 wa00104133153857195354556 - img 20250830 wa00104133153857195354556

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles