Chhattisgarh NewsPolitical News

अंबिकापुर नगर निगम की अव्यवस्था पर धरना-प्रदर्शन : विपक्ष ने सरकार को घेरा

अंबिकापुर : नगर निगम की लापरवाही और शहर की अव्यवस्था से परेशान नागरिकों ने शुक्रवार को जयस्तंभ चौक के पास धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग जुटे और जमकर नारेबाजी करते हुए। प्रदेश सरकार तथा नगर निगम प्रशासन को फटकार लगाई।जिसमें प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अंबिकापुर शहर में लंबे समय से सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। जगह-जगह कचरे के ढेर लगे रहते हैं। नालियों की सफाई नहीं हो रही और बरसात के दिनों में जलभराव से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसके बावजूद नगर निगम अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौन बने हुए हैं।

बता दे कि इस तरह की नागरिकों ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार विकास के नाम पर बड़े-बड़े दावे करती है। लेकिन जमीनी हकीकत इसके विपरीत है। सड़कें बदहाल हैं। स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी रहती हैं। और नागरिक सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। इस वजह से आम जनता को रोजमर्रा की जिंदगी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञात हो कि धरना-प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यदि शीघ्र ही ठोस कदम नहीं उठाए गए। तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। नागरिकों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि अब केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा, बल्कि जमीनी स्तर पर सुधार होना चाहिए।

वहीं अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने बताया कि अंबिकापुर जैसे प्रमुख नगर में लगातार समस्याएँ बनी रहना प्रशासनिक उदासीनता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि नगर निगम केवल औपचारिक कामकाज तक सीमित है। जबकि वास्तविक समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस पर आंदोलनकारियों ने निर्णय लिया कि प्रदर्शन की पूरी मांग-पत्रिका तैयार कर सरगुजा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन के माध्यम से नागरिक साफ-सफाई, सड़क मरम्मत, जलनिकासी व्यवस्था और प्रकाश व्यवस्था जैसी प्रमुख समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग करेंगे।

img 20250901 wa00156638775105128595111 - img 20250901 wa00156638775105128595111

नागरिकों ने कहा कि यदि प्रशासन फिर भी कार्रवाई नहीं करता है तो आने वाले दिनों में शहरव्यापी आंदोलन चलाया जाएगा, जिसमें आम जनता की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।


cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles