Chhattisgarh NewsEntertainment News

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर रायपुर प्रेस क्लब में 3 से 5 दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ

रायपुर :  विश्व फोटोग्राफी डे के उपलक्ष्य में रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित स्व. विनय शर्मा स्मृति फोटोग्राफी प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ बुधवार को गरिमामय वातावरण में हुआ। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के कई वरिष्ठ पत्रकार, फोटोग्राफर और युवा प्रतिभागियों ने शिरकत की।

बता दे कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायपुर लोकसभा सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने फोटोग्राफी को समाज का दर्पण बताते हुए कहा कि – “कैमरे की नज़र सिर्फ तस्वीरें नहीं उतारती, बल्कि समाज का सच भी सामने लाती है।” उन्होंने प्रेस क्लब को इस तरह की रचनात्मक पहल के लिए बधाई दी।

ज्ञात हो कि समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ फोटोग्राफर एवं प्रेस क्लब के पूर्व महासचिव गोकुल सोनी ने की। उन्होंने कहा कि फोटोग्राफी के क्षेत्र में स्व. विनय शर्मा का योगदान हमेशा याद किया जाएगा और इस प्रतियोगिता के जरिए नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित दैनिक भास्कर रायपुर के स्थानीय संपादक हर्ष पांडेय ने फोटो जर्नलिज्म की अहमियत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक प्रभावी तस्वीर कई बार शब्दों से ज्यादा असर छोड़ती है।

img 20250905 wa00165187281559071970652 - img 20250905 wa00165187281559071970652

प्रतियोगिता में प्रदेशभर के फोटोग्राफरों द्वारा खींची गई चुनिंदा तस्वीरें प्रदर्शनी में लगाई गई हैं, जिनमें सामाजिक सरोकार, प्रकृति, कला, संस्कृति और मानवीय भावनाओं को खास तौर पर दर्शाया गया है। प्रदर्शनी 5 सितम्बर तक आम दर्शकों के लिए खुली रहेगी। आयोजकों के अनुसार, अंतिम दिन श्रेष्ठ फोटोग्राफरों को सम्मानित भी किया जाएगा।

img 20250905 wa00176571510066671218699 - img 20250905 wa00176571510066671218699

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles