Chhattisgarh NewsLatest News

छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब का बैठक तिल्दा नेवरा मे संपन्न : जनता के मुद्दो को देगे प्राथमिकता

तिल्दा-नेवरा : छत्तीसगढ़ के आम जनता और किसानों की आवाज़ अब दबाई नहीं जाएगी” इसी संकल्प के साथ छत्तीसगढ़ प्रेस क्लब तिल्दा-नेवरा की बैठक रविवार, 7 सितंबर 2025 को आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के पत्रकारों ने खुलकर जनता से जुड़े मुद्दे उठाए और शासन-प्रशासन की उदासीनता पर सवाल खड़े किए।

img 20250907 wa00078634254056710792157 - img 20250907 wa00078634254056710792157

बता दे कि बैठक में ग्राम पंचायतों में व्याप्त भ्रष्टाचार, नालियों और सड़कों की दुर्दशा, अवैध मुरूम उत्खनन, सट्टा और अवैध शराब बिक्री जैसे ज्वलंत मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। पत्रकारों का कहना था कि प्रशासन की अनदेखी के कारण ये समस्याएँ दिन-प्रतिदिन विकराल रूप ले रही हैं।किसानों की परेशानियों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। अवैध खाद बिक्री और ऊँचे दाम (ओवर रेट) ने किसानों की कमर तोड़ दी है। पत्रकारों ने चेताया कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो किसानों की स्थिति और भी बदतर हो सकती है।

img 20250907 wa00092851997144775724438 - img 20250907 wa00092851997144775724438

ज्ञात हो कि बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सभी समस्याओं को दस्तावेज़ के रूप में तैयार कर शासन-प्रशासन तक पहुँचाया जाएगा और समयबद्ध समाधान की मांग की जाएगी, ताकि आम जनता और किसानों को राहत मिल सके।बैठक में अविनाश वाधवा, धीरेंद्र कुमार जायसवाल, प्रकाश जोशी, राजेंद्र साहू, पवन बघेल, संतोष कुमार यदु, दिलीप वर्मा, अनिल कुमार भट्ट, पंकज साहू और ललित अग्रवाल उपस्थित रहे।

img 20250907 wa00085774171908439265941 - img 20250907 wa00085774171908439265941

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles