Chhattisgarh NewsEntertainment News

आरंग के गणेश झांकी में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एवं छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना की रही संयुक्त भागीदारी

आरंग : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के क्षेत्र आरंग नगर में आज 7 सितंबर को गणेश उत्सव के अंतर्गत आयोजित भव्य गणेश झांकी कार्यक्रम में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी (JCP) एवं छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना (CKS) की संयुक्त उपस्थिति ने कार्यक्रम को सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक एकता का मंच प्रदान किया।

इस अवसर पर आयोजित संयुक्त मंच में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री अमित बघेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ
प्रदेश कार्यकारिणी से दिनेश वर्मा जी CKS के जिलाध्यक्ष श्री अजय वर्मा एवं JCP के जिलाध्यक्ष श्री योगेश साहू ने भी मंच साझा किया और छत्तीसगढ़ी अस्मिता एवं संस्कृति पर अपने विचार प्रकट किए।

img 20250907 wa00064348478411724199011 - img 20250907 wa00064348478411724199011

गौरतलब हो कि कार्यक्रम में CKS रायपुर ग्रामीण के जिला उपाध्यक्ष श्री सौरभ चंद्राकर, ललिता दीदी, हीराधर साहू, बसंत साहू, ओमप्रकाश, रामेश्वर, प्रतीक, पुरुषोत्तम, धर्मेंद्र, चेतन, कृष्णा, थानेश्वर, नीलकंठ यादव, सुरेंद्र साहू, राजू, गौतम सहित सभी सेनानी भाईजन सक्रिय रूप से शामिल हुए और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

बता दे कि वक्ताओं ने छत्तीसगढ़ की लोक-संस्कृति, सामाजिक चेतना, और युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर बल देते हुए, प्रदेश की अस्मिता को सशक्त करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान अमित बघेल जी के साथ फोटो खिंचवाने के लिए युवाओं का हूजूम उमड़ पड़ा, जो उनके प्रति लोगों के विश्वास और आकर्षण को दर्शाता है।

ज्ञात हो कि गणेश झांकी के माध्यम से छत्तीसगढ़ी परंपराओं एवं सामाजिक एकजुटता का सुंदर प्रदर्शन किया गया, जिसे स्थानीय जनता ने सराहा।जनसमूह की भारी उपस्थिति इस बात का प्रतीक रही कि छत्तीसगढ़ी संस्कृति और स्वाभिमान को लेकर जन-समर्थन लगातार बढ़ रहा है। आयोजन की सफलता हेतु सभी कार्यकर्ताओं और सेनानियों को आभार व्यक्त किया गया।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles