Chhattisgarh NewsLatest News

वित्त मंत्री श्री ओ.पी चौधरी ने रायगढ़ प्रेस क्लब भवन निर्माण की दी स्वीकृति

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के जिला रायगढ़ मुख्यालय में लंबे समय से लंबित प्रेस क्लब भवन निर्माण की मांग आखिरकार पूरी होने की दिशा में निर्णायक कदम उठ गया है। जिसमे प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी की पहल और संवेदनशीलता के चलते प्रेस क्लब रायगढ़ को भूखंड आबंटन की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण कर ली गई है। इसमें आबंटित भूखंड की विधिवत रजिस्ट्री भी पूरी हो चुकी है और उसका दस्तावेज मंत्री श्री चौधरी ने स्वयं प्रेस क्लब अध्यक्ष हेमंत थवाईत और सचिव नवीन शर्मा को सौंपा। इस अवसर पर प्रेस क्लब प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री चौधरी को कृतज्ञता पत्र भेंट कर आभार व्यक्त किया। इस पूर्ण सुविधा युक्त प्रेस क्लब भवन की मांग रायगढ़ के पत्रकार लंबे अर्से से करते आ रहे थे। जो अब नई कार्यकारिणी गठित होने के बाद अध्यक्ष हेमंत थवाईत के नेतृत्व में प्रस्ताव पारित कर शासन से भूमि आबंटन की मांग की गई थी । जिसमे सचिव नवीन शर्मा और कोषाध्यक्ष पुनीराम रजक ने दस्तावेज़ी प्रक्रिया में लगातार समय और मेहनत लगाई। जिसके कारण विभागीय अड़चनें शीघ्र दूर हो गईं।परिणाम स्वरूप अब रायगढ़ प्रेष क्लब को सफलता मीला।

बता दे कि रायगढ़ प्रेस क्लब भवन के लिए आवश्यक निर्धारित राशि जमा कराने किसी तरह का चंदा नहीं लिया गया। बल्कि अध्यक्ष हेमंत थवाईत और सचिव नवीन शर्मा ने अपनी ओर से तीन-तीन लाख रुपए क्लब को दिए। इस पहल ने न केवल भूखंड का पट्टा जारी कराने की प्रक्रिया पूरी कराई, बल्कि प्रेस क्लब के भीतर एक सकारात्मक उदाहरण भी स्थापित किया।जो अपने आप मे संगठन के लिए महत्वपूर्ण बात मानी जा रही है।

गौरतलब हो कि इस संबंध में मुख्यमंत्री की ओर से पहले ही 20 लाख रुपए की घोषणा की जा चुकी थी। वहीं धन्यवाद ज्ञापन के दौरान वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने भी विधायक निधि से 30 लाख रुपए देने की घोषणा कर पत्रकारों का उत्साह और बढ़ा दिया। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण हेतु आवश्यकता पड़ने पर आर्किटेक्ट उपलब्ध कराया जाएगा और क्लब अपनी आवश्यकताओं के अनुसार भवन की डिज़ाइन तैयार कर सकता सकेगा यह बडी बात माननीय वित्त मंत्री जी से कहे।

रायगढ़ प्रेस क्लब के लंबे समय से लंबित मांग व प्रयास चल रहा था। जो अब जाकरके वित्त मंत्री जी के सौजन्य से भूखंड आबंटन और वित्तीय सहयोग की घोषणा के बाद रायगढ़ प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों में अपार हर्ष है। जिसमे वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश जैन सहित कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति में यह ऐतिहासिक क्षण पत्रकारों ने मिठाई बाँटकर हर्ष व्यक्त किया ।वित्त मंत्री

मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ प्रेष क्लब के लिए आबंटित भूखंड रायगढ़ के डिग्री कॉलेज रोड पर स्थित है। जिसमे प्रेस क्लब भवन निर्माण की आधारशिला रखने के लिए भूमि पूजन नवरात्रि पर्व के दौरान कराने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल तिथि घोषित नहीं हुई है। लेकिन संभावना जताई जा रही है कि शुभ मुहूर्त में भवन का शिलान्यास कर दिया जाएगा। यह शारदी नवरात्रि में संभव बताया जा रहा है। यह वर्षों से लंबित प्रेस क्लब भवन निर्माण का सपना अब हकीकत में बदलने जा रहा है। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी की त्वरित पहल और प्रेस क्लब पदाधिकारियों की प्रतिबद्धता ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि को संभव बनाया है। आने वाले समय में रायगढ़ को एक पूर्ण सुविधा युक्त प्रेस क्लब भवन मिलेगा, जो पत्रकारिता की गरिमा और पहचान को नई ऊँचाई देगा। वही पत्राकार जनहीत मे अपना काम करके रहेगा।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles