All India NewsChhattisgarh News

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी सांसदों की कार्यशाला मे सबसे पीछे बैठकर दी सादगी व सहजाता का परिचय

रायपुर, 08 सितंबर 2025 : भारत देश के सांसदों की कार्यशाला में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का सबसे पीछे बैठकर सहभागी बनना वास्तव में अत्यंत प्रेरणादायी दृश्य रहा है। यह उनकी विनम्रता, समर्पण और अंत्योदय की भावना का सजीव उदाहरण है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि नेतृत्व का अर्थ केवल पद की ऊँचाई नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा की भावना को सर्वोपरि रखना है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स (X) पर पोस्ट कर यह बात कही।

बता दे कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी की यह सादगी, सहजता और कार्य के प्रति समर्पण सभी जनप्रतिनिधियों के लिए अनुपम प्रेरणा है। प्रधानमंत्री जी न केवल एक महान नेता हैं, बल्कि एक सच्चे कार्यकर्ता की तरह व्यवहार करते हैं, जिनके लिए देश और समाज का हित सर्वोच्च प्राथमिकता है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ के सरगुजा और रायगढ़ के सांसदों का इस कार्यशाला में प्रधानमंत्री जी के साथ सम्मिलित होना मात्र संयोग नहीं है, बल्कि यह प्रधानमंत्री जी की छत्तीसगढ़ के प्रति आत्मीयता और उनके सर्वसमावेशी नेतृत्व का प्रतीक है। यह इस बात का प्रमाण है कि प्रधानमंत्री जी के लिए देश का हर कोना, हर जनपद और हर नागरिक समान रूप से महत्वपूर्ण है।प्रधानमंत्री

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी की कार्यशैली हमें यह सिखाती है कि सच्ची सेवा ही सबसे बड़ा सम्मान है और राष्ट्र के लिए समर्पण ही किसी भी जनप्रतिनिधि या कार्यकर्ता का सर्वोच्च धर्म होना चाहिए।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles