Chhattisgarh NewsLatest News

राजधानी के समीपस्थ पचेड़ा कौशल्या माता मंदिर रोड परफर्जी वृक्षारोपण का खुलासा

रायपुर, (मनोज शुक्ला) 10 सितंबर 2025 : छत्तीसगढ़ मे पर्यावरण संरक्षण के नाम से वृक्षारोपण के नाम पर प्रदेश की सरकार केंद्र की सरकार हर वर्ष देश की जनता का करोड़ो रुपए बर्बाद करती हैं। बड़े बड़े आयोजन वृक्षारोपण के नाम पर करती है। करोड़ों रुपए का विज्ञापन जाता है। लेकिन ऐसी स्थिति देखकर अफसोस होता है। क्या देश की जनता की मेहनत की कमाई का टैक्स का पैसा इस तरह से सरकारें बर्बाद करतीं हैं। वीडियो में आप साफ तौर पर देख सकतें हैं। वृक्षारोपण के नाम पर क्या लगाया गया है।

बता दे कि राजधानी के नरदहा,पचेड़ा और चंदखुरी कौशल्या माता मंदिर रोड पर वृक्षारोपण के नाम पर बड़ा घोटाला सामने आया है। जहां असली पौधों की जगह सिर्फ़ पेड़ों की टहनियाँ गाड़कर औपचारिकता पूरी की गई है। अब आप अंदाजा लगा सकतें हैं। राजधानी का ये हाल है। तो प्रदेश के अन्य जिले का क्या हाल होगा। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण आयोग के प्रदेश मीडिया प्रभारी अफरोज़ ख़्वाजा से की। मौके पर जांच करने पर मामला सही पाया गया।

img 20250911 wa00068747583170828669743 - img 20250911 wa00068747583170828669743

इस पर ग्रामीणों की मांग है कि दोषियों पर कार्रवाई हो और वास्तविक पौधारोपण सुनिश्चित किया जाए। ताकि पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य को मज़बूती मिल सके। अब देखने वाली बात होगी प्रदेश की सुशासन सरकार इस खुलासे के होने के बाद दोषियों पर क्या कार्यवाही करती है।

img 20250911 wa00076771903886444964347 - img 20250911 wa00076771903886444964347

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles