Chhattisgarh NewsLatest News

भालू के हमले से घायल गर्भवती महिला की 108 एम्बुलेंस स्टाफ ने कराया सुरक्षित प्रसव

मनेंद्रगढ़/अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के जिला सरगुजा के मनेंद्रगढ़ विकासखंड के ग्राम छिरछा (पंचायत बिहारपुर) की 30 वर्षीय महिला शांति बाई पति ब्रम्हा नंद पर 9 सितंबर मंगलवार की सुबह लगभग 6 बजे खेत जाने के दौरान जंगली भालू ने हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और किसी तरह घर पहुंची। परिजनों ने तत्काल निजी वाहन से उसे मनेंद्रगढ़ अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

img 20250911 wa00082168975097931691884 - img 20250911 wa00082168975097931691884

ज्ञात हो कि अस्पताल में गंभीर स्थिति को देखते हुए महिला को आगे रायपुर रेफर किया गया। बताया गया कि महिला 9 माह की गर्भवती भी थी और जंगली भालू ने उसके चेहरे को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया था। रायपुर रेफर के लिए 108 एम्बुलेंस उपलब्ध कराई गई।

बता दे कि एम्बुलेंस से रायपुर ले जाते समय रात लगभग 8:45 बजे महिला को लेबर पेन शुरू हुआ। स्थिति को देखते हुए। ईएमटी सत्येंद्र सिंह और पायलट खेलसाय ने साहसिक निर्णय लेते हुए। ग्राम मडई में रात 9:11 बजे महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। एम्बुलेंस स्टाफ की तत्परता से मां और नवजात दोनों सुरक्षित हैं।


इस आपातकाल प्रसव उपरांत नवजात शिशु को स्वस्थ पाया गया। यह महिला का आठवां शिशु है। प्रसव के बाद मां और बच्चे को सुरक्षित रूप से रायपुर मेडिकल कॉलेज (मेकाहारा) भर्ती कराया गया है। जहां महिला का प्लास्टिक सर्जरी के लिए उपचार जारी है।

img 20250911 wa00105230985694779290837 - img 20250911 wa00105230985694779290837

बता दे कि 108 आपातकालीन सेवा का बेहतर संचालन और समय पर उपलब्धता ही जरूरतमंदों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है।” स्थानीय लोगों और परिजनों ने 108 एम्बुलेंस टीम की त्वरित सेवा और साहसिक कार्य की सराहना की है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles