Chhattisgarh NewsLatest News

वरिष्ठ पत्रकारों के सम्मान राशि में दोगुना वृद्धि करने से रायगढ़ प्रेस क्लब ने मुख्यमंत्री साय जी का जताया आभार

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रदेश के वरिष्ठ मीडिया कर्मी सम्मान निधि के तहत सेवानिवृत्त हो चुके मीडिया कर्मियों को दी जाने वाली सम्मान राशि में बढ़ोतरी करने पर रायगढ़ प्रेस क्लब ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित कर हर्ष व्यक्त किया है।

बता दे कि छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद हुई। पहली बैठक में नई कैबिनेट ने की महत्वपूर्ण निर्णय लिए।जिसमे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई बैठक में नई कैबिनेट ने वरिष्ठ मीडिया कर्मी सम्मान निधि की सम्मान राशि 10हजार रूपए प्रतिमाह से बढ़ाकर 20 हजार रुपए प्रतिमाह करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया। इस निर्णय से प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकारों को मिलने वाली सम्मान राशि दोगुनी हो गई है। जिसे पत्रकारों के हित में लिया गया बेहद संवेदनशील निर्णय माना जा रहा है।

सरकार की इस निर्णय पर रायगढ़ प्रेस क्लब ने विष्णुदेव साय सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया है। जिसमे रायगढ़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष हेमंत थवाईत और सचिव नवीन शर्मा सहित प्रेस क्लब के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों ने पत्रकारों के हित में लिए गए निर्णय को प्रदेश सरकार का पत्रकारों को लेकर संवेदनशील होने की बात कही है।

img 20250910 wa00046577804343413013376 - img 20250910 wa00046577804343413013376

रायगढ़ प्रेस क्लब ने वरिष्ठ पत्रकारों को दिए जाने वाली सम्मान राशि में दोगुना वृद्धि विष्णुदेव साय सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है। रायगढ़ प्रेस क्लब की ओर से कहा गया है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार प्रदेश के पत्रकारों के हितों को लेकर गंभीर है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles