Chhattisgarh NewsLatest News

ब्रेकिंग :अविवाहितों के नाम पर बने हजारों राशन कार्ड लखनपुर मे बड़ा भ्रष्टाचार उजागर

सरगुजा (लखनपुर)मुकेश कुमार : छत्तीसगढ़ के जिला लखनपुर क्षेत्र से एक बड़ा मामला सामने आया है। यहाँ के विभिन्न ग्राम पंचायतों में अविवाहित लोगों के नाम पर हजारों राशन कार्ड बनाए गए हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, फूड इंस्पेक्टर तक इस गड़बड़ी की जानकारी नहीं पहुंची थी, लेकिन अब विभागीय स्तर पर मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है।

ज्ञात हो कि फूड इंस्पेक्टर ने बताया कि ऐसे सभी राशन कार्डों की जांच की जा रही है और जल्द ही इनको निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बताया जा रहा है कि राशन कार्ड योजना का लाभ वास्तविक पात्रों तक पहुँचने की बजाय, कई फर्जी कार्ड बनाकर गड़बड़ी की गई है।

बता दे कि ग्रामीणों का कहना है कि प्रदेश में पहली बार इस तरह का बड़ा भ्रष्टाचार खुलेआम देखने को मिल रहा है, लेकिन शासन-प्रशासन अब तक मौन है। उनका सवाल है कि जब अविवाहित लोगों के नाम से हजारों राशन कार्ड बनाए गए, तब पंचायत स्तर से लेकर उच्च अधिकारियों तक किसी ने कार्रवाई क्यों नहीं की?

वही इस मामले में ग्रामीणों ने शासन और प्रशासन से तत्काल जांच बैठाने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, लोग यह भी पूछ रहे हैं कि आखिर इस तरह के गंभीर भ्रष्टाचार पर कार्रवाई क्यों टाली जा रही है और जिम्मेदारों को संरक्षण क्यों दिया जा रहा है।

img 20250911 wa00187200009621314365694 - img 20250911 wa00187200009621314365694

अवगत हो कि जनपद पंचायत लखनपुर क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने जानकारी दिए यदि कुछ लोगों का राशन कार्ड बना तो सभी का बनना चाहिए नहीं तो सबका निरस्त करें ।।प्रदेश में बीजेपी की सरकार है देखने वाली बात रहेगी क्या पहल किया जाता है क्या भ्रष्ट अधिकारियों कर्मचारियों की कारवाई हो पाएगी कि नहीं देखने वाली बात रहेगी।।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles