
छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना खंड का सतत सदस्यता अभियान जोर के साथ गाँव गाँव मे चल रहा
धरसींवा,11 सितम्बर 2025 : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के क्षेत्र विकासखंड धरसींवा खंड के समीपस्थ ग्राम पंचायत सिलतरा मे गुरुवार को छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का संगठन विस्तार बैठक रखा गया था। जिसमे ग्राम के साथ आस पास गाँव के युवा साथियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और संगठन से जुड़कर छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ी, और छत्तीसगढ़ियावाद व छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करने सभी ने अपनी भागीदारी निभाने की बात एक साथ एक स्वर में कहे। इस बैठक में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के रिति निति एवं कार्यो को जिला एवं खंड पदाधिकारियों ने बहुत अच्छे तरीके से विस्तार से बताया ।
बता दे कि इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे। छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी रायपुर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष श्री योगेश साहू जी, जिला उपाध्यक्ष श्री आदित्य बघेल जी, जिला उपाध्यक्ष श्री सोनू साहू जी , छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री अजय वर्मा जी, जिला उपाध्यक्ष श्री गोविन्द वर्मा जी, जिला उपाध्यक्ष लोकेश सतनामी जी, जिला मंत्री श्री तारण साहू जी, छत्तीसगढ़िया युवा क्रान्ति सेना धरसींवा खंड अध्यक्ष पन्ना साहू जी, जिला मिडिया प्रभारी युवराज साहू जी, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी जिला महासचिव लिकेश साहू, छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना धरसींवा खंड संगठन मंत्री महेंद्र वर्मा, छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना जिला मंत्री राजू साहू, नगर इकाई कूंरा अध्यक्ष अर्जून देवांगन उपस्थित रहे। इस धरसींवा खंड ग्राम सिलतरा की बैठक, की उपस्थिति में बैठक के दिशा निर्देश में सम्पन्न हुवा । आने वाले समय में बड़ी बड़ी बैठक छेत्र के सभी ग्राम पंचायतो में रखे जाने की बात कही गयी ।
ज्ञात हो कि बैठक में नवा दायित्व सौपते हुए नियुक्ति किया गया। जिसमे छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना रईपुर ग्रामीण जिला मिडिया प्रभारी युवराज साहू जी, धरसींवा खंड़ छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना अध्यक्ष श्री विमल टंडन जी, संयोजक प्रेम साहू, महामंत्री गोविन्द साहू, संगठन मंत्री महेंद्र वर्मा, उपाध्यक्ष भुपेंद्र मनहरे, सचिव मुकेश निषाद, संगठन सचिव महेश साहू, IT प्रभारी रवि निर्मलकर, मिडिया प्रभारी गजेन्द्र वर्मा, ।
धरसींवा खंड़ जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी उमेश निषाद जी, उपाध्यक्ष अनुराग बघेल, उपाध्यक्ष सुशील वर्मा, सचिव रोशन साहू, संगठन सचिव हितेश साहू, सहसचिव राजेन्द्र मानिकपुरी, संगठन मंत्री महेश साहू, मंत्री दीपक साहू, IT प्रभारी सोमेश वर्मा, मिडिया प्रभारी बबलू यादव, सदस्यता प्रभारी प्रदीप साहू, आदि इन सभी को बहुत दिनों से लगातार छत्तीसगढ़ियावाद के लिए काम करने के बाद ही दिया गया है जिम्मेदारी। बैठक के अंत में सभी ने नारा लगाते हुए जय कारा लगाते हुए कहा जोहार छत्तीसगढ़, जय छत्तीसगढ़ महतारी, जात पात के करव बिदाई। छत्तीसगढ़िया भाई भाई़।। यह जानकारी छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के सक्रिय पदाधिकारी लोकेशन सतनामी के द्वारा दिया गया ।







