Chhattisgarh NewsCrime News

ब्रेकिंग : राजधानी मे 92 पौवा देशी शराब के साथ एक महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर : छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर पुलिस को बडी सफलता मिली है। जिसमे 16 सितम्बर को अवैध रूप से परिवहन करते 92 पौवा देशी मसाला शराब के साथ एक महिला आरोपी जिसका नाम रीना पटेल है उसे गिरफ्तार किया गया है ।

बता दे कि इस मामले में आरोपिया से कुल 16.560 बल्क लीटर देशी मसाला शराब के साथ किया गया जप्त। वही
आरोपिया से जप्त शराब की कुल कीमत लगभग 13,000 रू. पुलिस के अनुसार बताई गई है।

गौरतलब हो कि दिनांक 16 सितम्बर को श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर नशा के कारोबार करने वालो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर व काइम तथा नगर पुलिस अधीक्षक उरला के मार्ग दर्शन में थाना खमतराई द्वारा लगातार अभियान कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 16.09.25 को खमतराई पुलिस को सूचना मिली कि आरटीओ ऑफिस के पास बंजारी नगर रावांभाठा में रीना पटेल नामक महिला अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु रखी है कि सूचना पर रेड कार्यवाही करने पर आरोपिया रीना पटेल सफेद रंग के बोरी में 92 पौवा देशी मसाला शराब 16.560 बल्क लीटर किमती 13,000 रू. रखे मिली। जिसपर आरोपियां के विरूद्ध अप.क. 1041/25 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपिया को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

img 20250918 wa00407338619452202311732 - img 20250918 wa00407338619452202311732

वही नाम गिरफ्तार आरोपिया महिला की रीना पटेल पति अनंत पटेल, उम्र 30 वर्ष निवासी आरटीओ ऑफिस के पीछे डेरापारा रावांभाठा, रायपुर बताया गया ।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Related Articles