Chhattisgarh News

आज से राज्यपाल रमेन डेका का सरगुजा संभाग दौरा शुरू दो दिन में छह ज़िलों का निरीक्षण कार्यक्रम

राज्यपाल जी दो दिन मे 6जिलो का करेंगे दौरा

रायपुर, 4 अक्टूबर 2025 :छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका 5 अक्टूबर से तीन दिन के लिए प्रदेश के उत्तरी अंचल के दौरे पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल 5 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक मुंगेली, कोरबा, अंबिकापुर, बलरामपुर, सूरजपुर, कोरिया (बैकुंठपुर) और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) ज़िलों का भ्रमण करेंगे।

राज्यपाल जी पहले दिन निम्न कार्यक्रम में शामिल होंगे :

राज्यपाल सुबह 9 बजे रायपुर राजभवन से प्रस्थान करेंगे और पहले मुंगेली ज़िले के नांदघाट रोड स्थित चांदखुरी विश्रामगृह पहुँचेंगे।वहाँ से वे मोरगा (कोरबा) के विश्रामगृह में ठहरेंगे और दोपहर 1 बजे अंबिकापुर सर्किट हाउस के लिए रवाना होंगे।अंबिकापुर पहुँचने के बाद वे बलरामपुर ज़िले के घटगांव गाँव का दौरा करेंगे, जहाँ दोपहर 3 बजे वे स्थानीय आदिवासी जनप्रतिनिधियों और प्रमुख नागरिकों से मुलाक़ात व भोजन करेंगे।शाम 5:45 बजे वे पुनः अंबिकापुर लौटेंगे और वहीं रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे।राज्यपाल रमेन

राज्यपाल जी के दुसरे दिन के कार्यक्रम इस प्रकार से होंगे :

राज्यपाल सुबह 10 बजे अंबिकापुर से लखनपुर विकासखंड के लिए रवाना होंगे।सुबह 10:30 बजे वे जनपद पंचायत कार्यालय, लखनपुर में प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाक़ात करेंगे और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।इसके बाद वे सुबह 11:30 बजे सूरजपुर ज़िले के प्रतापपुर विकासखंड के लिए प्रस्थान करेंगे।दोपहर 12 बजे वे प्रतापपुर ब्लॉक कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थानीय योजनाओं और जनकल्याण कार्यों की समीक्षा करेंगे। राज्यपाल का यह दौरा 7 अक्टूबर तक जारी रहेगा, जिसमें वे कोरिया (बैकुंठपुर) और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिलों में भी विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।राज्यपाल श्री रमेन डेका का यह दौरा राज्य के उत्तरी जिलों में प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा, जनप्रतिनिधियों से संवाद और विकास योजनाओं की प्रगति का जायज़ा लेने के उद्देश्य से है।इस दौरान वे स्थानीय जनता से भी मुलाक़ात कर उनकी समस्याएँ सुनेंगे।राज्यपाल सचिवालय, राजभवन रायपुर द्वारा यह दौरा कार्यक्रम जारी किया गया है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply