Chhattisgarh NewsLatest NewsPolitical News

दिलीप कुमार वर्मा बने राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष

सक्रियता को ध्यान में रखते दी गई बडी जिम्मेदारी आलाकमान द्वारा

खरोरा रायपुर : छत्तीसगढ़ केश्रमिक हितों के प्रति उनकी निष्ठा और संघर्षशीलता को देखते हुए। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक चौधरी ने दिलीप कुमार वर्मा को छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।राष्ट्रीय कांग्रेस इंटक

बता दे कि दिलीप वर्मा लंबे समय से श्रमिकों के अधिकारों की लड़ाई लड़ते आ रहे हैं। और मजदूर वर्ग के हित में लगातार सक्रिय रहे हैं। उनके इस नियुक्ति पर प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं।राष्ट्रीय कांग्रेस इंटक

गौरतलब हो कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिलीप वर्मा को बधाई देते हुए। कहा कि उन्होंने सदैव मजदूरों के हित में कार्य किया है। और आशा है कि वे आगे भी श्रमिकों की आवाज को मजबूती से उठाते रहेंगे।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष बनने पर दिलीप वर्मा ने कहा कि मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपने के लिए मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस श्री मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक चौधरी, छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू, गिरीश देवांगन, सुनील सनी अग्रवाल एवं सभी जिला अध्यक्षों का हृदय से आभार व्यक्त किया।राष्ट्रीय कांग्रेस इंटक

ज्ञात हो कि दिलीप वर्मा ने कहा कि वे प्रदेश के सभी श्रमिकों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएंगे और मजदूर हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेंगे।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles