Chhattisgarh NewsLatest News

अल्ट्राटेक बैकुंठ मे श्रमिकों का हडताल तीसरे दिन भी रैली प्रेसवार्ता के साथ जारी

प्रबंधन से बात चित से समन्वय बनाने के लिए शासन प्रशासन से लगाई गुहार

तिल्दा नेवरा रायपुर, 09 अक्टूबर 2025 : छत्तीसगढ़ सीमेंट एवं खदान कल्याणकारी श्रमिक संघ बहेसर के संरक्षक श्री शंकर सिंह निर्मलकर रायपुर ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बैकुंठ सीमेंट वर्क्स में कार्यरत 1,000 श्रमिक पिछले दो दिनों से कंपनी के मुख्य द्वार के सामने धरना दे रहे हैं। वे बैकुंठ सीमेंट वर्क्स प्रबंधन और ठेकेदारों द्वारा नौ यूनियन प्रतिनिधियों को निलंबित किए जाने और मानव संसाधन, प्रशासनिक प्रबंधक प्रबीर चट्टोपाध्याय, राजीव सिंघल, नितेश शर्मा, सुशांत महापात्रा आदि अधिकारियों द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार और मारपीट किए जाने के विरोध में धरना दे रहे हैं। श्रमिक मांग कर रहे हैं कि बिना शर्त निलंबित किए गए नौ श्रमिक प्रतिनिधियों का निलंबन रद्द किया जाए और श्रमिकों और प्रबंधन के बीच चल रहे विवाद को बातचीत के माध्यम से सुलझाया जाए।

बता दे कि यहा श्रमायुक्त और एसडीएम के हस्तक्षेप के बावजूद, प्रबंधन श्रमिक संघ से बातचीत करने से इनकार कर रहा है। इससे पता चलता है कि बैकुंठ सीमेंट वर्क्स प्रबंधन 56 वर्षों से चल रहे इस उद्योग को बंद करने की मंशा रखता है।अल्ट्राटेक

यहाँ यह बताना ज़रूरी है कि हमारा संघ पिछले दो वर्षों से लगातार मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, क्षेत्रीय मंत्री, विधायक श्री टंक राम वर्मा, केंद्रीय श्रमायुक्त, कलेक्टर रायपुर, उप श्रमायुक्त और अन्य अधिकारियों व नेताओं को आवेदन के माध्यम से बैकुंठ सीमेंट वर्क्स के श्रमिकों की समस्याओं और मांगों से अवगत करा रहा है। हालाँकि, आज तक किसी भी अधिकारी या मंत्री ने स्थिति का संज्ञान नहीं लिया है। यहाँ के श्रमिकों को बैकुंठ सीमेंट वर्क्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, बैकुंठ, आदित्य बिड़ला समूह द्वारा शोषण के लिए छोड़ दिया गया है।अल्ट्राटेक

वही प्रबंधक ने जून में श्रमिकों को देय बोनस का मामूली भुगतान किया। अगस्त में, 15-20 वर्षों से यहाँ कार्यरत 150 श्रमिकों को निकाल दिया गया। फिर भी, उन्होंने शांति बनाए रखी। उन्होंने कभी कोई विरोध प्रदर्शन नहीं किया। हालाँकि, 06/10/25 को श्रमिक संघ के प्रतिनिधियों को निलंबित कर दिया गया और उन्हें ड्यूटी पर आने से रोक दिया गया, जिसके बाद श्रमिकों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।अल्ट्राटेक

श्रमिकों के विरोध प्रदर्शन का समर्थन करते हुए, कांग्रेस नेता शैलेश नितिन त्रिवेदी और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री महेंद्र साहू लगातार श्रमिकों के साथ बैठे हैं।

वही हमारे बलौदा बाजार विधानसभा क्षेत्र में अल्ट्राटेक सीमेंट के चार स्थानों, कुकुरदी, ग्रासिम, हिरमी और बैकुंठ में सीमेंट उद्योग हैं और यहाँ के विधायक मंत्री श्री टंक राम वर्मा जी हैं, श्रमिकों को उनसे उम्मीद है कि वे हमारी मांगों और समस्याओं पर गौर करने ज़रूर आएंगे।अल्ट्राटेक

संघ संरक्षक शंकर सिंह निर्मलकर ने उपरोक्त संबंध में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर समाचार की जानकारी दिया ।

 

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles