Chhattisgarh News

तिल्दा हवश के अंधे ने नाबालिक मुकबधिर नाबालिक को भी नही बक्सा अनाचार करने पर आरोपी गिरफ्तार

तिल्दा नेवरा पुलिस ने मुकबधिर नाबालिक से अनाचार करने के आरोप में किया गिरफ्तार

तिल्दा नेवरा 14 अक्टूबर 2025 :

छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के विकासखंड तिल्दा नेवरा नगर मे एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जिसमे नगर के ही एक मूक बधिर बालिका को जानते हुए ही उसको योजना बद्ध तरीके से अपने हवश का शिकार बना लिया।

गौरतलब हो कि जब आरोपी के द्वारा जबरन दुष्कर्म किये जाने की जानकारी जब नाबालिग बालिका की माॅ को पता चला। तब उसके द्वारा तिल्दा नेवरा थाने में आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया गया।

जिसमे यह बताया गया कि उसकी नाबालिग लडकी जो गूंगी बहरी है। वह बीते दिनांक 14 अक्टूबर को शाम 05ः00 बजे सब्जी खरीदने बाजार गई थी। जब वह रात तक वापस घर नही आई। तब उसकी परिजनों के द्वारा खोजबीन किया गया। तब किसी तरह वह नाबालिक बालिका उसी दिन रात करीब 11ः00 बजे पानी टंकी के पास आरोपी के साथ मिली।

मिली जानकारी के अनुसार अपनी नाबालिग मुक बधिर लडकी से ईशारे में बात कर पूछने पर आरोपी के द्वारा जबरन उसके साथ अनाचर करना बतायी। जिसकी रिपोर्ट पर अपराध कायम किया गया। जिसमे उक्त प्रकरण मे नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोप लगाया है।तिल्दा

जिसमे तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा आरोप जिसका नाम व पता विमल कुमार नट, /पिता मयाराम नट, उम्र 19 साल, साकिन ग्राम महंत, थाना नवागढ, जिला जांजगीर चांपा, छ0ग0 है।
उक्त आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किया गया।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles