
मंत्री श्री टंकराम वर्मा जी नई शिक्षा नीति पर आधारित एक दिवसीय कार्यशाला में शामिल हुए
मंत्री गुरू खुशवंत साहेब जी की उपस्थिति के साथ नई शिक्षा नीति पर संबोधित किया गया
रायपुर, 16 अक्टूबर 2025 : छत्तीसगढ़ के राजधानी में आज एक दिवसीय नई शिक्षा नीति पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमे विशेष रूप से छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री टंक राम वर्मा जी व मंत्री गुरू खुशवंत साहेब जी के साथ शिक्षा विभाग के अधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
बता दे कि इस अवसर मंत्री श्री टंक राम वर्मा जी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति केवल पाठ्यक्रम परिवर्तन नहीं, बल्कि एक नई सोच है। जो “ज्ञान, कौशल और संस्कार” को एक सूत्र में पिरोती है। आज राजधानी रायपुर के न्यू सिर्किट हाउस, रायपुर में नई शिक्षा नीति पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में कैबिनेट मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब जी की भी सहभागिता रही । उन्होंने भी सभा को संबोधित किया।
इस अवसर पर उच्च शिक्षा व्यवस्था को कौशल-आधारित व समग्र बनाने के उद्देश्य और NEP 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन पर अपने विचार साझा किए। जिसमे नई शिक्षा नीति के अंतर्गत विद्यार्थी-केंद्रित दृष्टिकोण, मातृभाषा में शिक्षा, तकनीकी नवाचार का समावेश, और बहुविषयी अध्ययन जैसी कई महत्वपूर्ण रिफॉर्म्स शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं।





