
Chhattisgarh NewsSports News
मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा : अनुशासन, परिश्रम और विनिंग स्पिरिट यही खेल की असली पहचान है
मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज राजधानी रायपुर के के रोहणीपुरम सरस्वती शिशु मंदिर के खेल कार्यक्रम में शामिल हुए
रायपुर, 16 अक्टूबर 2025 : आज छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर के रोहणीपुरम स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में आयोजित प्रांतीय एवं क्षेत्रीय खेलकूद 2025 के समापन समारोह में छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री श्री टंक राम वर्मा जी बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुआ।
बता दे कि इस अवसर पर माननीय मंत्री श्री टंक राम वर्मा जी ने विजेता-उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। वही अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी प्रतिभाशाली खिलाड़ी असीम ऊर्जा के स्रोत हैं। मैं कामना करता हूँ कि आप पूरी निष्ठा, ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ कड़ी मेहनत करें और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतें।





