Chhattisgarh NewsEconomy NewsLatest News

ब्रेकिंग : सरकारी कर्मचारी को अग्रिम भुगतान 17 व 18 अक्टूबर को दिपावली पर मुख्यमंत्री श्री साय की सौगात

इस दिवाली खुशियां आपके द्वारा सरकारी कर्मचारी को तनखाह 17 व 18 को मीलेगा

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने त्योहार की खुशियों में कोई कमी न रहे, इसी भावना से राज्य शासन ने निर्णय लिया है कि माह अक्टूबर 2025 का वेतन 17 एवं 18 अक्टूबर को अग्रिम रूप से भुगतान किया जाएगा।दिवाली

मेरे लिए शासन केवल तंत्र नहीं, बल्कि उन कर्मठ साथियों का परिवार है जो पूरे मन से जनता की सेवा में लगे हैं। दीपावली पूर्व अग्रिम वेतन भुगतान का यह निर्णय उसी आत्मीयता का प्रतीक है, सरकार अपने हर साथी की खुशियों में सहभागी बने और हर घर में उजियारा तथा प्रसन्नता फैले।

इस प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न करने के लिए राज्य के सभी कोषालय एवं उपकोषालय 18 अक्टूबर (शनिवार, अवकाश दिवस) को भी खुले रहेंगे, ताकि किसी कर्मचारी को वेतन प्राप्ति में कोई असुविधा न हो।

मुझे विश्वास है कि यह पहल न केवल कर्मचारियों के घरों में सुख, समृद्धि और दीपोत्सव की रौनक बढ़ाएगी, बल्कि जीएसटी बचत उत्सव के साथ राज्य के बाजारों में भी नई चहल-पहल और आर्थिक ऊर्जा का संचार करेगी। इससे स्थानीय व्यापारियों, कारीगरों और छोटे उद्यमियों को भी प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और प्रदेश की अर्थव्यवस्था में उत्सव का उल्लास फैल जाएगा।

शासन का हर निर्णय अपने कर्मठ साथियों की खुशियों और सम्मान से जुड़ा है। दीपावली से पहले अग्रिम वेतन भुगतान उसी आत्मीय भावना का प्रतीक है, कि हर घर में उजियारा फैले, और हर हृदय में प्रसन्नता और विश्वास का दीप जले।

श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles