Chhattisgarh NewsLatest News

अल्ट्राटेक बैकुंठ मे आज 12 वे दिन भी श्रमिकों का हड़ताल जोश आक्रोश के साथ जारी

अगला कदम अब मंत्री टंकराम वर्मा के बंगले के लिए रैली की तैयारी

रायपुर, 18 अक्टूबर 2025 : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के क्षेत्र विकासखंड तिल्दा नेवरा के समीपस्थ औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत संचालित अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट वर्क्स मे आज 12 वे दिन भी यहा के मजदूरों का हड़ताल और भी आक्रोश व जोर के साथ जारी रहा। जिसमे सभी मजदूरों की भारी उपस्थिति के साथ जनप्रतिनिधियों की पुरी सहमति के साथ उपस्थित रहा है। बीते शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय व प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नाम मजदूरों ने मांगो व अल्ट्राटेक प्रबंधन के द्वारा किये जारहे शोषण व अत्याचार जैसी समस्याओं को लेकर SDM तिल्दा नेवरा को ज्ञापन सौंपा।

गौरतलब हो कि अल्ट्राटेक बैकुंठ के मजदूरों की हडताल यही पर खत्म नही हुई। इस संबंध मे यूनियन नेताओं ने बडी एलान करते हुए कहा कि अब इनकी अगली तैयारी राजधानी रायपुर में भारी संख्या में जंगी रैली के साथ कूछ करने की है। जिसमे यहां के मजदूरों की यह रैली पुराने विधानसभा से लेकर बलौदाबाजार विधायक व छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री टंक राम वर्मा जी के बंगले तक जाकर उनके समक्ष विरोध दीप जलाकर अपने समस्या का निराकरण कराने का आग्रह करेंगे।अल्ट्राटेक

बता दे कि अल्ट्राटेक बैकुंठ के मजदूर दिवाली नही मनाते हुए। दिन रात संयंत्र के मुख्य द्वार पर दिन रात डटे हुए हैं। वही रोज प्रबंधन व शासन प्रशासन से यही मांग कर रहे हैं। संयंत्र पहले की तरह ही चालू करे। सभी निलंबन आदेश, व एफ आई आर दर्ज किया गया है, उसे वापस ले। बोनस को पिछले साल की तरह ही सही, वही दे दे। निकाले गये मजदूरों को तत्काल वापस ले आदि। यही इनकी मांग रहे हैं ।

ज्ञात हो कि मिली जानकारी के अनुसार चूकि प्रबंधन के द्वारा मजदूरों के उपर भी यह आरोप लगाया गया है। कि उनके उपर जानलेवा हमला किया गया। जिससे कुछ अधिकारी को गंभीर छोटे आई है। जिससे वे हास्पिटल में भर्ती है। वही इस घटना से यहां के अधिकारियों मे भय का वातावरण बना हुआ है। इस वजह से यहां के प्रबंधन निलंबन आदेश को वापस नहीं लेना चाहते। वही हमला करने वाले चिन्हित लोगो के उपर कानूनी कार्रवाई चाहते हैं।अल्ट्राटेक

सूत्रों के अनुसार इस प्रकार से अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट की यह प्रबंधन व मजदूरों के बीच समझौता नही हो रहा है। बल्कि और बढता दिखाई दे रहा है। क्योंकि दोनो पक्ष अपने अपने जिद्द पर अडे हुए हैं।

अवगत हो कि अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट मे हडताल के चलते प्रबंधन ने संयंत्र को पूरी तरह से बंद कर दिया है। जिसके चलते यहां चोरो का निरंतर गतिविधियां सुनाई दे रही है। इसका कारण सुरक्षा तंत्र कमजोर होना भी बताना जा रहा है। क्योंकि पूरा संयंत्र पुरा सुना है। जिसका फायदा सामाजिकतत्व उठाने की बात सुनाई दे रही है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles