All India NewsChhattisgarh NewsLatest News

14 वे दिन भी अल्ट्राटेक बैकुंठ मे मजदूरों की हड़ताल जारी मेन गेट मे दिये जला पुजा आरती करने को मजबूर

मजदूरों की मांग पुरी नही तो किसानों की लगेगी समर्थन के साथ उमडेगी भीड : किसान नेता राजू शर्मा

तिल्दा नेवरा, रायपुर, अल्ट्राटेक बैकुंठ :

छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के क्षेत्र विकासखंड तिल्दा नेवरा के समीपस्थ औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत संचालित अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट वर्क्स मे मजदूरों की हड़ताल आज 20 अक्टूबर को 14 दिन भी उसी जोश व एकजुटता के साथ जारी है। आज पुन: प्रेष – विज्ञप्ति जारी करते हुए छत्तीसगढ़ सीमेंट एवं खदान कल्याणकारी श्रमिक संघ बहेसर यूनियन के महासचिव कमलेश कुमार वर्मा ने कहा कि सर्वविदित है कि आज हिन्दूओं का सबसे बड़ा त्योहार दीपावली है।अल्ट्राटेक बैकुंठ

जहां एक ओर पुरा देश सहित विश्व के हिन्दूओं द्वारा दीपोत्सव पर मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से 35 किलोमीटर दूर स्थित बैकुंठ सीमेंट वर्क्स अल्ट्राटेक सीमेंट बैकुंठ में मजदूर कारखाना में जबरन तालाबंदी के कारण कारखाना के बाहर धरना में पिछले 14 दिनों से बैठे हुए हैं।

संयंत्र के मुख्य द्वार पर होरही सुबह शाम पुजा आरती जल रहे दिल के साथ दिये :

बता दे कि अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट प्रबंधक द्वारा मजदूरों से बातचीत चर्चा की अब तक कोई पहल नहीं किया गया है। जिसके कारण श्रमिकों को दीपावली त्यौहार अपने घर परिवार छोड़कर कारखाना के बाहर मुख्य द्वार पर ही बैठने को मजबूर हैं।अल्ट्राटेक बैकुंठ

वही श्रमिकों के द्वारा ही यहां सुबह शाम पुजा आरती की जारही है। तो वही हर शाम को अपने दिल के साथ साथ दिये भी जला रहे हैं। इस आस मे कि आज नही तो कल प्रबंधन, शासन प्रशासन कोई तो हमारी बात सुनेगा। हमारी मांगो को पुरा करेगा। जिससे कि हम पहले कि तरह संयंत्र मे काम कर सके।

किसान नेता राजू शर्मा पहुचे मजदूरों के बीच बाटी मिठाई किया पुरा समर्थन :

ज्ञात हो कि आज मजदूरो के समर्थन में पूर्व जिला पंचायत सदस्य व किसान नेता श्री राजू शर्मा पहुंचे और मजदूरों को मिठाई खिलाकर उनकी मांगों का समर्थन करते हुए। कहा कि बैकुंठ सीमेंट वर्क्स अल्ट्राटेक सीमेंट बैकुंठ के तानाशाही रवैया और शासन प्रशासन का गैरजिम्मेदाराना रवैया निंदनीय है।अल्ट्राटेक बैकुंठ

जहां पुरा भारत देश दीपावली त्यौहार मना रहा है। वहीं दूसरी ओर बैकुंठ सीमेंट वर्क्स के मजदूर घर परिवार छोड़कर धरना प्रदर्शन पर बैठे हुए हैं। मजदूरों द्वारा अपनी मांगों समस्याओं से शासन प्रशासन व क्षेत्रीय मंत्री विधायक, सांसद को अवगत कराया गया है। लेकिन इनके उदासीनता के कारण यह हड़ताल इतना लंबा खींचता जा रहा है। मंत्री सांसद यहां आए और मजदूरों की मांगो पुरा कराये।अल्ट्राटेक बैकुंठ

समाजसेवी महेंद्र साहू ने कहा मजदूरों की मांग पुरी नही तो होगा हाईवे जाम :

गौरतलब हो कि छत्तीसगढ़ सीमेंट एवं खदान कल्याणकारी श्रमिक संघ बहेसर के महासचि कमलेश कुमार वर्मा ने बताया कि हमारे इस संघर्षपूर्ण हड़ताल मे क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का सहयोग बराबर बना हुआ है। जिसमें सबसे ज्यादा जिला पंचायत सदस्य व सभापति महिला एवं बाल विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन के शैल महेंद्र साहू ने हर रोज अपनी उपस्थिति के साथ सहयोग कर रहे हैं।अल्ट्राटेक बैकुंठ

वही शनिवार को समाजसेवी महेंद्र साहू जी के द्वारा श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि दिपावली तक मांग पुरा नही किया गया। तो अपने समर्थकों के साथ हम हाईवे मे चक्काजाम करेगे। इसके लिए मुझे जेल ही क्यो न जाना पड़े। यह सुनकर यहां हडताल मे बैठे मजदूरों मे और भी जोश बढ गया। वही मांग पुरा होने का विश्वास व आस भी तेज हो गया। यह जानकारी महासचिव कमलेश कुमार वर्मा जी के द्वारा दिया गया।


Click here

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles