Chhattisgarh News

बिलासपुर में 2 नवंबर को पत्रकार सुरक्षा समिति की राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए खरसिया मे पत्रकारों का बैठक सम्पन्न

खरसिया के पत्रकारों ने तय किया अधिक संख्या में जाना है अधिवेशन को सफल बनाना है

खरसिया, 28 अक्टूबर :

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति खरसिया इकाई की महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय विश्राम गृह में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 2 नवम्बर को बिलासपुर में आयोजित होने वाले “पत्रकार सुरक्षा कानून राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय अधिवेशन” में खरसिया विधानसभा क्षेत्र से अधिक से अधिक संख्या में पत्रकारों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिसमे बैठक की अध्यक्षता समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने की। इस दौरान सभी सदस्यों ने एकजुटता का परिचय देते हुए कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए इस अधिवेशन में बड़ी संख्या में शामिल होना आवश्यक है।

बता दे कि इस बैठक में समिति के सदस्यों ने बताया कि यह अधिवेशन पत्रकारों के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है। जहां देशभर के पत्रकार एक मंच पर आकर पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को सशक्त आवाज देंगे।वही इस बैठक में यह भी तय किया गया कि खरसिया इकाई के सभी पत्रकार बिलासपुर जाने के लिए पूरी तैयारी कर चुके हैं।

ज्ञात हो कि इस बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों में अध्यक्ष नयना नंद वैष्णव, सचिव तारेन डनसेना ने खरसिया क्षेत्र के अन्य पत्रकार साथियों से भी विशेष रूप से अपील की है। उन्होंने कहा कि वे 2 नवम्बर को बिलासपुर पहुंचकर इस राष्ट्रीय अधिवेशन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं और पत्रकारों के अधिकारों की इस महत्वपूर्ण मुहिम का हिस्सा बनें।बिलासपुर

बैठक में प्रमुख रूप से समिति के पदाधिकारी, सदस्य और वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि पत्रकार सुरक्षा कानून अब विलंब नहीं, बल्कि आवश्यकता बन चुका है। और इस आवाज को पूरे देश में बुलंद करने का समय आ गया है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles