
Chhattisgarh NewsLatest News
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने की सौजन्य मुलाकात
रायपुर 08 नवंबर 2025 : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ की कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने सौजन्य मुलाकात की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी को डॉ. शर्मा ने इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा बनाई पेंटिंग भेंट की और विश्वविद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों के विषय में चर्चा की।






