All India NewsChhattisgarh NewsLatest News

दिल्ली में आडानी ग्रुप के साथ इंटक INCWF के महासचिव देवराज सिंह के नेतृत्व में यूनियन नेताओ की उपस्थिति में हुई बंठक

दिल्ली सेंट्रल लेबर कमीशनर के समक्ष आडानी प्रबंधन के साथ श्रमिक यूनियनों के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चर्चा हुई

नई दिल्ली, 12 नवम्बर 2025 : देश की राजधानी नई दिल्ली में आज आडानी समुह के देश भर के सभी यूनिटों के ट्रेड यूनियन इंटक (INTUC) और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस वर्कर्स फेडरेशन (INCWF) के जनरल सेक्रेटरी श्री देवराज सिंह जी के नेतृत्व में ACC अदानी ग्रुप, जामुल (भिलाई) , चंदा, लाखेरी, बरगड , गागल, मधुकरई , टिकरिय, अंबुजा सीमेंट आदि सभी राज्यों के यूनिट प्लांटों से अलग-अलग करखाने के यूनियन पदाधिकारी के साथ श्रमिकों के हितों को लेकर बैठक आहुत किया गया। जिसमें इस बैठक में अदानी ग्रुप के CHRO श्री जोन वर्गिस एवं CEO श्री विनोद वैहती जी के साथ शामिल हुए।इंटक INCWF

गौरतलब हो कि भारतीय राष्ट्रीय सीमेंट वर्क्स फेडरेशन (INCWF) के तरफ से मजदूरों के हित की बात रखी गई और उनकी समस्याओं से अवगत कराया गया। जिसमे मैनेजमेंट के द्वारा सभी समस्याओं को सुनी गई। वही प्रबंधन के प्रतिनिधियों के द्वारा जल्द ही श्रमिकों की समस्याओं को सुलझाने का आश्वासन दिया गया। वही यह भी कहा गया कि सभी समस्याओं को दूर किया जाएगा।इंटक INCWF

बता दे कि इसके अलावा दिल्ली श्रम मंत्रालय में केंद्रीय श्रम आयुक्त के साथ भी बैठक आयोजित किया गया। जिसमें मजदूरों के हितों के विषयों मे बात रखी गई। जिसमे सभी मजदूर ट्रेड यूनियनों के सभी प्रतिनिधियों ने अपनी अपनी समस्याओं को अवगत कराया। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए माननीय केन्द्रीय श्रम आयुक्त नई दिल्ली के द्वारा निराकरण करने के लिए अदानी ग्रुप के अधिकारियों को जल्द से जल्द सुलझाने के निर्देश दिये गए।

इस अवसर पर देश के अलग-अलग ट्रेड यूनियनों के पदाधिकारियों ने अपनी अपनी समस्याओं को लेकर विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिसमें ACC जामुल, ACC गागल, ACC बरगढ़, ACC चंदा , ACC लाखेरी और अंबुजा से भी यूनियन प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles