
ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हाफ बिजली बिल करने का किया बडा घोषणा
रायपुर, 19 नवंबर 2025 : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सरकार ने अपने वादे के अनुसार हाफ बिजली बिल करने की बडी घोषणा कर दिया है। जिसमे अब 100 यूनिट को बढ़ाकर 200 यूनिट बिजली बिल हाफ योजना की घोषणा कर दी है। इससे अब छत्तीसगढ़ के लाखों उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। अब 200 यूनिट पर 800-900 रुपए तक आने वाला बिल अब 420 से 435 रुपए तक आ सकता है। इस बडी छुट से गरीब व मध्यमवर्गीय परिवार को बडी राहत मिलेगी।
गौरतलब हो कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी ने कहा है कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 1 दिसंबर से नई योजना लागू होगी। योजना के तहत 400 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली खपत करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को अब केवल 200 यूनिट तक ही, मतलब हाफ बिजली का लाभ मिलेगा। इस योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के 45 लाख घरेलू उपभोक्ताओं में से 42 लाख से अधिक उपभोक्ता लाभान्वित होंगे।
बता दे कि मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस योजना के संबंध में 4 महीने पहले यानी 1 अगस्त 2025 को सरकार ने बिजली बिल हाफ योजना पर बड़ा बदलाव किया था। जबकि पिछली कांग्रेस के भूपेश सरकार के समय लागू 400 यूनिट की सीमा को घटाकर 100 यूनिट कर दिया था। इस बदलाव का असर सीधे-सीधे लाखों परिवारों पर पड़ा था। बिल लगभग डबल हो गया था। लेकिन अब सीधे गरीब उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। यह छत्तीसगढ़ की जनता के लिए बडी बात होगी।





