Chhattisgarh NewsLatest News

महतारी वंदन योजना, सुविधा कम झमेला उलझन ज्यादा महिलाओं मे नाराजगी : ओ पी चौहान नेवरा

तिल्दा नेवरा, 19 नवंबर 2025 : छत्तीसगढ़ के साय सरकार की संवेदनशील पहल करने की बात का ढीकरा तो फोड रही है। पर छत्तीसगढ़ राज्य विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र में मौजूदा भाजपा सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के भोली भाली जनता को लुभाने हेतु वर्तमान में काबिज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सत्ता में आते ही। अपना वादा पूरा करते हुए छत्तीसगढ़ के माताओ के खाते में हर महीने ₹1000 डाल रही है।

ज्ञात हो कि इस योजना मे लाभार्थियों को कुछ ना कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ ही रहा है। मसलन: किसी के बैंक खाते में डीबीटी की समस्या तो केवाईसी की समस्या हो रही है तथा जिनका केवाईसी पूर्ण होता है। उनके खाते में भी रकम नहीं आ पाती । तो किसी को मैसेज नही आरही है। यह समस्या सरकार की तकनीक से हो रहा है या फिर बैको के द्वारा हो रहा है।

बता दे कि भले ही सरकार द्वारा महीने के शुरुआत में ही किस्त की रकम डाल दी जाती है। किंतु पैसा किसी हितग्राहि के खाते में आता है। तो कोई और हितग्राहि इंतजार करते रहता है। कि पैसा आया कि नहीं। हर महीने कोई ना कोई समस्या खड़ी हो जाती है। जिसके लिए हितग्राहियों को बैंकों व नगरपालिका का चक्कर लगवाया जाता है।

img 20251119 wa00061536400602627702704 - img 20251119 wa00061536400602627702704

गौरतलब हो कि इस समस्या के बारे मे तिल्दा नेवरा के संजीवनी रक्तदाता संघ के अध्यक्ष प्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि पिछले दिनों महतारी वंदन ई केवाईसी के लिए वार्ड स्तर पर आंगनवाड़ीयो मे लिस्ट सरकार द्वारा भिजवाई गई है। परंतु इसकी जानकारी उक्त हितग्राहियों को नहीं हो पा रही है। जिनका ई केवाईसी बचा हुआ है तथा आंगनबाड़ियों से ना ही कोई बताने आता है। ऐसे में इस लिस्ट को सार्वजनिक रूप से चस्पा किया जाना चाहिए। जिसे हितग्राहियों को सही जानकारी मिले।जनहित में जारी इस प्रेष विज्ञप्ति के माध्यम से प्रकाश सिंह चौहान ने शासन प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles