
Chhattisgarh NewsEntertainment News
मंत्री श्री टंक राम वर्मा जी रायपुर के होटल हयात मे आयोजित सबसे खास सरपंच कार्यक्रम में हुए शामिल
रायपुर, 26 नवंबर 2025 : आज रायपुर के हयात होटल में दैनिक भास्कर समूह और नोवोको ड्यूरागार्ड सीमेंट के सयुंक्त तत्वावधान में “सबसे खास सरपंच” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे छत्तीसगढ़ के यशस्वी मंत्री श्री टंक राम वर्मा जी बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए ।
ज्ञात हो कि इस अवसर पर माननीय मंत्री श्री टंक राम वर्मा जी के करकमलो से गांवों के विकास, स्वच्छता, शिक्षा, जनहितकारी और नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरपंचों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित के अध्यक्ष श्री केदार नाथ गुप्ता जी, प्रदेश प्रवक्ता श्री अमित चिमनानी जी सहित गणमान्य जन उपस्थित रहे।





