Chhattisgarh NewsEntertainment News

छत्तीसगढ नया सवेरा जनकल्याण समिति के द्वारा निरंतर सर्व समाज हित कर रहे सेवा कार्य

रायपुर : नया सवेरा जनकल्याण सेवा समिति के सभी सदस्यों के द्वारा पुरे देश भर मे छत्तीसगढ जो अपने अल्प समय मे सर्व समाज के समक्ष एक अच्छा उदाहरण प्रस्तुत किया है। जिसमे
प्रां अध्यक्ष श्रीमती लता अजय साहू के मार्गदर्शन में एक अध्याय आयाम लिखते गढ़ते चले आ रहा है।

ज्ञात हो कि इसका ताजा उदाहरण 16 नवंबर2025 को वृद्ध सम्मान समारोह छत्तीसगढ के साथ पडोसी राज्यों के विभिन्न विभूतियों सदस्यो व एन जी ओ का सम्मान किया गया। तत्पश्चात अभी 30 11 25 छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित गुरु नानक चौक के पास आवासीय बालक आश्रम के 90 बच्चे जो 4 साल से 12 साल तक के साथ हम सभी सदस्य 25 के लगभग शैक्षणिक भ्रमण के लिए दो बस मे जिसकी व्यवस्था प्राइवेट स्कूल के संगठन अध्यक्ष श्री राजीव गुप्ता द्वारा उपलब्ध कराया गया।

बता दे कि नई राजधानी स्थित अटल नगर में आदिवासी संग्रहालय के साथ छत्तीसगढ़ के वीर शहीद वीर नारायण संग्रहालय मे इनके जीवन व अंग्रेजों से कैसे लडे आजादी के लिए की झांकी व्दारा चित्रण के साथ बहुत ही सुंदर मूर्ति जैसे जीवित व अभी बोल उठेंगे व्दारा विभिन्न 11 आदिवासी जाति के जीवन शैली को प्रदर्शित बच्चों को भ्रमण कराया गया। भ्रमण पश्चात सभी ने मिलकर बच्चों के साथ नाश्ता किए जिसमें केला,बिस्कुट,ठेपला,पराठा,आम आचार,मीरची आचार, इस नाश्ता कि व्यवस्था छत्तीसगढ़ ही नहीं देश विदेश में प्रसिद्ध कुकिंग ऐकैडमी की संचालिका श्रीमती आकांक्षा गौतम रायपुर द्वारा उपलब्ध कराया गया था। समिति श्री राजीव व श्रीमती आंकाक्षा गौतम का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करता है।इस शैक्षणिक भ्रमण का मार्ग निर्देश आयोजन समिति कोषाध्यक्ष श्रीमती लीना अजय साव रायपुर के साथ आवासीय बालक आश्रम *संचालक श्री संदीप तिर्की के सहयोग से श्री प्रकाश राठोर तेली, विनय साहू, परमेश्वर साहू, श्री राजेंद्र कु साहू, विष्णु साहू , महिलाओं में उपाध्यक्ष श्रीमती निर्मला साहू श्रीमती सलमा तुर्की,श्रीमती भावना वाघेला,कु नेहा साहू, कु दीपाजली तिग्गा, श्रीमती जगजीत कौर छाबड़ा,अनसूइया बंजारा, कु मंजूषा तिग्गा,सौम्या लकडा,जीना साहू ,दुलारी सेन, दुलारी साहू,भधु साहू,के साथ नन्ही परी शाली जेफिरिन तिर्की का साथ सहयोग के लिए समिति सभी का आभार साधुवाद प्रेषित किया।

img 20251205 wa00137323567766263680727 - img 20251205 wa00137323567766263680727

अवगत हो कि इस पूरे भ्रमण का सुंदर चित्रण विडियो के व्दारा समिति सहसचिव कु रुकमणी यादव द्वारा तैयार किया गया। यह जानकारी कृपा राम साहू जी के द्वारा प्रदान किया गया।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles