Chhattisgarh NewsLatest NewsTech News

अल्ट्राटेक बैकुंठ व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र द्वारा टेक्निकल हैड राजीव सिंगल जी के उपस्थिति मे मना 33 वां दीक्षांत समारोह

सी एस आर के तहत क्षेत्र के युवाओं को दी जाती रही है रोजगारोनमुखी टेक्निकल प्रशिक्षण

तिल्दा नेवरा रायपुर, 7 जनवरी 2026 :छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के क्षेत्र विकासखंड तिल्दा नेवरा के समीपस्थ औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत संचालित अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट वर्क्स के कम्युनिटी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा संचालित व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र बैकुंठ के तत्वावधान में इस साल भी 33 वां दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन यहां के स्टाफ क्लब परिसर में आयोजित किया गया। जिसमे समारोह में प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों के उत्साह और आत्मविश्वास ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि टेक्निकल हेड श्री राजीव सिंघल सहित मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

गौरतलब हो कि व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र बैकुंठ मे वर्ष 1992 से सतत रूप से संचालित हो रहा है। और अब तक इस केंद्र से लगभग 2083 युवाओं को विभिन्न ट्रेड एवं कौशल क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। यह केंद्र क्षेत्र के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। वर्तमान सत्र में कुल 66 छात्र अध्ययनरत हैं। जबकि 33वें बैच के 56 विद्यार्थियों ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण किया।

इस अवसर पर समारोह के दौरान इन सभी प्रशिक्षुओं को अतिथियों के करकमलों से अंकसूची एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्रमाण पत्र प्राप्त करते समय छात्रों के चेहरों पर भविष्य को लेकर विशेष उत्साह और आत्मविश्वास झलक रहा था।

वही इस अवसर पर छात्रों ने बताया कि प्रशिक्षण केंद्र में प्राप्त व्यावहारिक एवं तकनीकी ज्ञान से उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे और वे अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए स्वयं को अधिक सक्षम महसूस कर रहे हैं।

ज्ञात हो कि समारोह में मुख्य अतिथि अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट वर्क्स के टेक्निकल हेड श्री राजीव सिंघल ने अपने संबोधन में कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल डिग्री ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक कौशल का होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने कौशल को निरंतर निखारते रहने। नई तकनीकों को सीखने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट कम्युनिटी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे कौशल विकास प्रयासों की सराहना की।

अवगत हो कि कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में सिक्योरिटी हेड श्री अभिषेक तेवातिया, एचआर विभाग से सुश्री मिमांसा बरेठ, एबीपीएस स्कूल की प्राचार्य सुश्री संगीता क्रिस्टोफर, सीजी बोर्ड स्कूल के प्राचार्य श्री अवधेश पाण्डेय, ग्राम पंचायत कुंदरु के सरपंच श्री यशवंत वर्मा, टंडवा सरपंच प्रतिनिधि श्री कृष्ण कुमार वर्मा तथा बहेसर सरपंच प्रतिनिधि श्री सेवक दास बर्मन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सभी अतिथियों ने अपने उद्बोधन में छात्रों को कौशल विकास के साथ-साथ मानसिक, शारीरिक, बौद्धिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनने की सलाह दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार के व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र ग्रामीण एवं अर्धशहरी क्षेत्रों के युवाओं के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। जहां उन्हें रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण के साथ आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलता है। उन्होंने छात्रों से समाज के विकास में सकारात्मक योगदान देने का भी आह्वान किया।अल्ट्राटेक

इस कार्यक्रम का आयोजन एच.आर.डी.एच. श्री जितेंद्र तनवर के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन सीएसआर अधिकारी सोनाली गवारगुर ने किया। इस अवसर पर सीएसआर टीम से दीपेंद्र कुमार मिश्रा, सी.डी. लहरे, मुन्नालाल बर्मन, निरूपा कश्यप, खुशबू धुरंधर सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचगण, अल्ट्राटेक सीमेंट बैकुंठ के अधिकारी एवं कर्मचारी, स्कूलों के प्राचार्य, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। वही समारोह का समापन राष्ट्र निर्माण में कौशल विकास की भूमिका पर सकारात्मक संदेश के साथ हुआ, जिससे यह कार्यक्रम सभी के लिए प्रेरणास्रोत बन गया।अल्ट्राटेक

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles