Chhattisgarh NewsLatest News

असम राइफल में महिला एवं पुरुषों हेतु भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू जल्दी करे कही अवसर छूट न जाये

नवयुवकों के लिए निकला बंपर भर्ती अवसर

रायपुर : असम राइफल्स में महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती विशेष रूप से उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है, जो देश सेवा के साथ खेल क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का उपयोग करना चाहते हैं।

जानकारी के अनुसार भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की आयु 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। यानी उम्मीदवार का जन्म 01/01/1998 से 01/01/2008 के बीच होना चाहिए।

बता दे कि इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 09 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें। आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी, चयन प्रक्रिया, शारीरिक मापदंड एवं अन्य दिशा-निर्देश असम राइफल्स की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।असम राइफल

युवा उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती सरकारी नौकरी पाने और राष्ट्र सेवा का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती है।

cm24news

आप सभी का हमारे वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत है आपको इस वेबसाइट पर छत्तीसगढ़ से जुड़े आवश्यक न्यूज़ एवं अपडेट देखने को मिलेंगे इस वेबसाइट में अलग-अलग वर्गों की रूचि का ख्याल रखते हुए हम खबरों का चयन करते हैं। समसामयिक खबरों के अलावे हम राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, अपराध, बिजनेज, गैजेट, आध्यात्म, मनोरंजन, खेलकूद से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाते हैं। देश में कर्मचारी व शिक्षकों का एक बड़ा वर्ग है, उनसे जुडी खबरों को भी हम प्रमुखता की श्रेणी में रखते हैं। युवाओं को रोजगार संबंधी सूचना तत्काल मिले, इसे लेकर भी हमने अपनी वेबसाइट में जॉब/शिक्षा का एक अलग कॉलम रखा है, ताकि युवाओं को रोजगार संबंधी सूचनाएं मिल सके। ~ CM24News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles